{"_id":"5a9eda734f1c1ba3378b7615","slug":"131520360051-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा हुई शुरू
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा वैसे तो सोमवार को ही शुरू हो गई थी, लेकिन हाईस्कूल की परीक्षा मंगलवार को शुरू हुई। हाईस्कूल की परीक्षा में पहले ही दिन 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिला कोआर्डिनेटर के नेतृत्व में बना उडनदस्ता ने सभी केंद्रों का निरीक्षण किया।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में सात परीक्षा केंद्र बनाये गये है। मंगलवार को इन परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल की परीक्षा शुरू हुई। सीबीएसई बोर्ड के जिला कोआर्डिनेटर निलेश श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को हाईस्कूल हिन्दी विषय की परीक्षा थी। जिले में इस परीक्षा के लिए 4281 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 34 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्रवार देखा जाए तो चिल्ड्रेन स्कूल परीक्षा केंद्र पर 1140 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं सेंट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर पर 642 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 3, केंद्रीय विद्यालय हीरापट्टी पर 345 पंजीकृत में 2, सेंट जेवियर्स एलवल पर पंजीकृत 637 परीक्षार्थियों में 5, सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरवंशपुर पर पंजीकृत 657 परीक्षार्थियों में 4, ईशान पब्लिक स्कूल पर पंजीकृत 433 परीक्षार्थियों में 3 और जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर पर पंजीकृत 427 परीक्षार्थियों में 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा स ंपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों की टीम जहां लगी हुई थी तो वहीं उडनदस्ता टीम ने भी पहुंच कर निरीक्षण किया।