फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कानूनगो के कमरे से 25 सरकारी कंबल चोरी

कानूनगो के कमरे से 25 सरकारी कंबल चोरी

Mon, 22 Jan 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
कानूनगो के कमरे से 25 सरकारी कंबल चोरी
तहसील परिसर में स्थित कानूनगो के सरकारी कमरे का ताला तोड़कर शनिवार की रात चोर 25 सरकारी कंबल चुरा ले गए। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर कानूनगो ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

संतोष कुमार सिंह लालगंज तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। लालगंज सर्किल के कानूनगो का भी इनके पास चार्ज है। संतोष सिंह का तहसील परिसर में सरकारी आवास है। जिसमें वह तहसील से जुड़े कागजात सहित अन्य सामान रखते हैं। जबकि लालगंज बाजार में किराए का मकान लेकर परिवार सहित रहते हैं। शनिवार को संतोष के तहसील परिसर में स्थित कमरे का ताला तोड़कर चोर भीतर घुसा और 25 सरकारी कंबल और बक्सा चुरा लिया। बक्से में सरकारी कागजात थे। इसलिए उसे छोड़ दिया। जबकि कंबल चुरा ले गए। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर संतोष ने एसडीएम लालगंज और पुलिस को सूचना दी। सीओ लालगंज संतोष सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। चोरों की गिरफ्तारी के लिए चौकी प्रभारी लालगंज राजकुमार सिंह को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed