{"_id":"5a413f4c4f1c1bce6d8b619d","slug":"131514225484-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते में सिर्फ एक माह का पहुंचा है अंशदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते में सिर्फ एक माह का पहुंचा है अंशदान
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक भंवरनाथ स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष शैलेश राय की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि नई पेंशन योजना की जो धनराशि पिछले आंदोलन के बाद मात्र एक महीने का अंशदान ही कर्मचारियों और शिक्षकों के खाते में पहुंचा है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग मनमाना रवैया अपना रहा है। आप सभी अगले आंदोलन के लिए मानसिक रुप से तैयार रहे क्यों कि पुन: अंशदान नहीं भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बारे में मंडलायुक्त और जिला विद्यालय निरीक्षक को अवगत कराया जा चुका है। इसके अलावा मृतक आश्रित की पत्रावलियां जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर पर लंबित है। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रवक्ता हरिहर प्रसाद तिवारी के जमीन संबंधित प्रकरण को लेकर उप जिलाधिकारी निजामाबाद और शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।