{"_id":"5a3aa8c44f1c1b8b688b9b7e","slug":"131513793732-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण न होने पर यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण न होने पर यात्रियों ने किया हंगामा
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजवां। खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर स्थापित पांच केवीए का जनरेटर रेल विभाग की उदासीनता के चलते एक वर्ष से खराब पड़ा है। बुधवार को सुबह आठ बजे टिकट आरक्षण बाधित रहने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर किया। इस दौरान यात्रियों और स्टेशन मास्टर के बीच नोंकझोंक भी हुई। किसी तरह से यात्रियों को समझा कर मामले को शांत किया गया।
खुरासन रोड स्टेशन का पीआरएस और यूटीएस बिजली से संचालित होता है। बिजली न रहने पर जनरेटर चलाकर काम किया जाता है। जनरेटर एक वर्ष से खराब पड़ा है। इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक ने रेल विभाग को भी दे दी है। विभाग की उदासीनता के चलते जनरेटर को ठीक नहीं किया जा सका है। बुधवार सुबह आठ बजे आरक्षित टिकट लेने के लिए लंबी कतारें लगी थीं। इसी दौरान बिजली कट गई और पीआरएस चलना बंद हो गया। जिससे तत्काल टिकट लेने का समय भी समाप्त हो गया। इस दौरान आक्रोशित यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। यात्री स्टेशन मास्टर के पैनल रूम में घुस गए और नोकझोंक करने लगे। स्टेशन मास्टर के समझाने के बाद यात्री रेल विभाग को कोसते हुए वापस चले गए। इस संदर्भ में जब मंडल रेल प्रबंधक वाराणासी एसके झा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि रेलवे अधिकारियों ने मुझे जनरेटर खराब होने की जानकारी नहीं दी थी। मुझे आज जानकारी मिली है। इसे ठीक करने के लिए विभाग को सूचित कर रहा हूं।