{"_id":"59f8b9654f1c1b6e548b9f75","slug":"131509472613-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के तीसरे रिमांडर पर पुलिस ने भेजा पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के तीसरे रिमांडर पर पुलिस ने भेजा पेपर
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। फूलपुर कस्बे में सात अक्तूबर की सुबह हुए सड़क हादसे के बाद पुलिस ने प्राइवेट स्कूल की बस को कब्जे में लेकर थाने में खड़ी करवा दी और छोड़ने के बदले में रिश्वत के रुप में मोटी रकम मांगने लगी। लेकिन स्कूल प्रबंधक ने इंकार कर दिया। प्रबंधक के इंकार करने का परिणाम रहा कि पुलिस चालक के जमानत का पेपर कोर्ट की तरफ से भेजे गए तीसरे रिमाइंडर के बाद भेजा। जबकि बस थाने में खड़ी है। उसमें से बैट्री और चाबी चोरी हो गई। कालेज प्रबंधक ने एसपी से दोषी पुलिसवालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
एसपी आवास के ठीक पीछे सर्वोदय पब्लिक स्कूल स्थित है। स्कूल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि सात अक्तूबर को उनके स्कूल की बस फूलपुर कस्बे से छात्रों को लेने जा रही थी। फूलपुर कस्बे में बस के सामने अचानक एक बाइक पर सवार दो किशोर आ गए। जिसमें से एक किशोरकी मोत हो गई। घटना के बाद फूलपुर कोतवाली पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने में खड़ी कर दी। स्कूल प्रबंधक ने आरोप लगाया कि फूलपुर कोतवाली पुलिस बस छोड़ने के एवज में रिश्वत के रुप में मोटी रकम की मांग की। रुपये न देने पर बस की बैट्री और चाबी को गायब करवा दी। चालक का अदालत से जमानत कराने के लिए अर्जी पेश किए तो अदालत ने पुलिस से चालानी रिपोर्ट मांगी। कोर्ट के आदेश पर भी पुलिस चालानी रिपोर्ट भेजने में आनाकानी कर रही थी। अदालत के तीसरे रिमाइंडर के बाद पुलिस ने चालानी रिपोर्ट अदालत में भेजा।