{"_id":"59a99fae4f1c1b42738b4c00","slug":"131504288686-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं: मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं: मंडलायुक्त
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने आदि को लेकर मंडलायुक्त के रविंद्र नायक की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में आजमगढ़, मऊ तथा बलिया के जिलाधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षकों की बैठक हुई।
मंडलायुक्त के रविंद्र नायक ने निर्देश दिया कि अराजकता फैलाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसे लोगों को चिह्नित करें जो आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। उन लोगों पर पर कार्यवाही करते हुए जेल भेजे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। मंडलायुक्त पर्व को आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का अनुरोध किया। कहा कि पर्व पर किसी भी नई परंपरा को कायम करने की इजाजत नहीं हैं। उन्होंने पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखते हुए संवेदनशील स्थानों और अवांछित तत्वों पर पूरी तरह से सतर्क निगरानी रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया। मंडलायुक्त के रविंद्र नायक, जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने ईदुज्जुहा (बकरीद) पर्व की हार्दिक बधाई दी हैं।