फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   उपचुनाव में 59.42 प्रतिशत मतदाताओं ने लिया हिस्सा

उपचुनाव में 59.42 प्रतिशत मतदाताओं ने लिया हिस्सा

Sat, 01 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
उपचुनाव में 59.42 प्रतिशत मतदाताओं ने लिया हिस्सा
आजमगढ़। जनपद में रिक्त बीडीसी के तीन और ग्राम प्रधान तीन पदों पर शनिवार को मतदान सकुशल संपन्न हो गया। शाम पांच बजे तक चले मतदान में 59.42 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। मतदान की समाप्ति के बाद मतदान कर्मी ब्लाक मुख्यालयों पर बने स्ट्रांग रूम में मतपेटिकाओं को जमा किया। अब तीन जुलाई को मतगणना के दिन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
विज्ञापन

उपनिर्वाचन में बीडीसी पद के लिए लालगंज विकास खंड की डोमनपुर, मार्टीनगंज की सिकरौर सहबरी और सठियांव विकास खंड की डिलिया सीट पर चुनाव के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। वहीं ग्राम प्रधान पद के लिए सठियांव विकास खंड की पाही जमीन पाही, फूलपुर विकास खंड की आदममऊ और शेखवलिया मटियार सीट के लिए मतदान का कार्य कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। सुबह मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

शाम पांच बजे जब मतदान समाप्त हुआ तब तक मतदान का प्रतिशत 59.42 प्रतिशत तक पहुंच चुका था। मतदान सकुशल संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियां ब्लाक मुख्यालयों पर बने स्ट्रांग रूमों की ओर रवाना हुई। जहां कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें रखा गया है। अब तीन जुलाई को सुबह आठ बजे ब्लाक मुख्यालयों पर प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed