फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   13 sub-inspectors of the district were promoted as inspectors

जिले के 13 उपनिरीक्षक प्रोन्नत होकर बने निरीक्षक

Sat, 30 Jul 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
13 sub-inspectors of the district were promoted as inspectors
आजमगढ़। जिले में तैनात तेरह उपनिरीक्षकों की शासन स्तर से पदोन्नति हुई है। जिस पर एसपी ने पदोन्नत हुए उपनिरीक्षकों को अपने कार्यालय कक्ष में स्टार लगा कर बधाईयां दी। प्रोन्नत हुए उपनिरीक्षक जिले के विभिन्न थानों पर तैनात है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के अनुमोदन के बाद जिले में तैनात कुल 13 उपनिरीक्षकों को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर प्रोन्नत किया गया है। प्रोन्नत पाने वाले उपनिरीक्षकों में मनोज कुमार (पुलिस लाइंस), निशांत जमॉ खॉ (कंधरापुर), सूर्यवंश यादव (पुलिस लाइंस), यशवंत सिंह (अतरौलिया), संजय कुमार सिंह (सरायमीर), महेंद्र कुमार (जीयनपुर), राकेश कुमार सिंह (मेहनाजपुर), घनश्याम यादव (जहानागंज), राज कुमार सिंह (थाना प्रभारी कंधरापुर), शमशेर यादव (बरदह), योगेंद्र प्रसाद सिंह (देवगांव), राजेश कुमार (जीयनपुर), व अशोक दत्त त्रिपाठी (निजामाबाद) शामिल है। एसपी ने इन सभी को अपने कार्यालय कक्ष में आमंत्रित कर स्टाल गाया और उम्मीद जताई कि पदोन्नति पाने वाले उपनिरीक्षक बेहतर तालमेल कर काम करेंगे और विभाग की गरिमा बढ़ायेंगे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ भी मौजुद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed