{"_id":"5c65a730bdec22738563ea26","slug":"121550165808-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.43 लाख नकली नोट के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.43 लाख नकली नोट के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। सरायमीर पुलिस ने बुधवार की रात क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम के सहयोग से नंदाव बाजार स्थित एक मोबाइल रिपेयर की दुकान में छापेमारी कर 3.43 लाख रुपये के नकली नोट के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये दुकान में अड्डा बनाकर नकली नोटों की छपाई करते थे और अब तक लाखों रुपये की नोट खपा चुके हैं। गुरुवार को पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में नैय्यर आलम उर्फ लड्डू पुत्र शाह आलम सरायमीर थाने के नंदाव बाजार का निवासी है। जबकि दूसरा आरोपी रवींद्र मौर्या पुत्र हरिलाल निजामाबाद थाने के निकामुद्दीनपुर गांव का रहने वाला है। एसपी ग्रामीण के मुताबिक मुखबिर के जरिये सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सरायमीर विजय प्रताप सिंह और क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम के प्रभारी अश्वनी पांडेय के साथ उन्होंने बुधवार की रात छापेमारी की। नंदाव बाजार स्थित समीर मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर में पुलिस की छापेमारी के दौरान दुकान के भीतर नैय्यर और रविंद्र दोनों कंप्यूटर के जरिए असली नोटों को स्कैन कर कलर प्रिंटर से सादे कड़क कागज पर प्रिंट निकालकर नकली नोट बनाने का काम करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। तलाशी के दौरान मौके से कुल 3.43 लाख रुपये के नकली नोट, प्रिंटर और दो मोबाइल बरामद हुआ। बरामद नोटों में दो हजार रुपये की 145 और 100 रुपये के 530 नोट शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वो यहां पर काफी दिनों से नकली नोट बनाने का काम कर रहे थे। अब तक इनके द्वारा 100, 200, 500 और 2000 रुपये के तमाम नकली नोट तैयार कर बाजार में चला चुके हैं। एसपी ग्रामीण ने बताया कि मेले और त्योहार में इन्होंने काफी नोट खपा दिया है। इनके द्वारा बनाए गए नोटों का सीरियल एक होता है।