फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सत्यापन के लिए लगाई गई कई टीमें

सत्यापन के लिए लगाई गई कई टीमें

Thu, 29 Nov 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सत्यापन के लिए लगाई गई कई टीमें
आजमगढ़। जनपद को ओडीएफ घोषित करने के लिए शुक्रवार को अंतिम दिन है। जनपद में बनाए गए शौचालयों का सत्यापन करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर कई टीमें लगाई गई हैं। जो गांव.गांव घूमकर गुरुवार को सत्यापन करने में जुटी रहीं। शुक्रवार को जनपद को ओडीएफ घोषित करने की तैयारी पूरी की जा रही है। जनपद को ओडीएफ घोषित करने की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। जनपद के 3791 राजस्व गांवों में से गुरुवार की शाम पांच बजे तक 3616 गांव को स्थानीय स्थर पर ओडीएफ घोषिथ किया जा चुका था। इन ओडीएफ हुए गांवों के सत्यापन के लिए जिलाधिकारी की ओर से गुरुवार की सुबह से ही कई टीमों को मैदान में उतार दिया गया। इसमें एनपीआरसी, एबीएसए, न्याय पंचायतों के नोडल, डीसी, खंड प्रेरक, सफाई कर्मी आदि सभी को सत्यापन के लिए लगाया गया। लगभग 350 अधिकारियों को इसमें लगाया गया है, ताकि शुक्रवार को जनपद को ओडीएफ घोषित किया जा सके। हालांकि डीडी पंचायत राज के सत्यापन में एक हजार से अधिक गांवों के वैरीफिकेशन होने की बात रही है, लेकिन आनलाइन अभी 492 गांव दिखाई दे रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक आलोक कुमार की मानें तो इनमें से कई गांवों ऐसे हैं जिनमें परिवारों की संख्या कम हैं, उन्हें सीधे लखनऊ से ओडीएफ घोषित किया जाएगा। वहीं, कलेक्ट्रेट सभागार में बेसलाइन सर्वे से छूटे लाभार्थियों के डाटा फीडिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। 30 नवंबर तक जिनका डाटा फीड हो जाएगा उन्हें ही शौचालय की धनराशि उपलब्ध होगी। डाटा फीडिंग के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में लैपटाप लगाकर विभागीय कर्मचारी जुटे हैं। कुल एक लाख नौ हजार 814 लोगों के डाटा की फीडिंग की जानी है जिसके सापेक्ष गुरुवार की दोपहर तक 66 हजार 362 लोगों के डाटा की फीडिंग की जा चुकी है। डाटा फीडिंग का कार्य समय पर पूरा किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed