{"_id":"5bfd8e0dbdec2241885d4acd","slug":"121543343629-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर हों, यही सरकार का उद्देश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर हों, यही सरकार का उद्देश्य
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। महिला कल्याण विभाग एवं भाजपा महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सठियांव मंडल के जमुड़ी बाजार में नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओें ने प्रतिभाग किया। केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं की समस्याओं को भी सुना गया। अध्यक्षता करते हुए मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा. संचिता बनर्जी ने कहाकि हमारी सरकार महिला हित और सुरक्षा के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। सरकार का यह उद्देश्य है कि पुरुषों की भांति महिलाएं भी सशक्त और आत्मनिर्भर हों। नारी सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन 181 जारी किया गया है। पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू वैन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। कन्या भ्रूण हत्या की सूचना देने वालों को सरकार की तरफ से 10 हजार से लेकर दो लाख तक का पुरस्कार दिया जाएगा। अल्पसंख्यक बेटियों की शादी के लिए सामूहिक विवाह योजनांतर्गत 50 हजार रुपये तक का अनुदान दे रही है। नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान जनपद के सभी विधानसभाओं के मंडलों में आगामी 20 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे। महिला कल्याण विभाग के तकनीकी सहायक अधिकारी संजय शाही ने भी जानकारी दी। बबिता जसरासरिया, शालिनी अस्थाना, पूनम मौर्या, प्रियंशा निषाद, विभा बर्नवाल, मंजू श्रीवास्तव, अल्का सिंह, सरोज सिंह, शकुंतला सिंह, कुसुमलता बौद्ध, किरन देवी, अनामिका मौर्या, संध्या राय, डा. पूनम सिंह, अनीता श्रीवास्तव, अंजली राय, अंजना पांडेय, अंजू श्रीवास्तव आदि मौजूद रही।
विज्ञापन