फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   रोज सुबह टहले 20 से 30 मिनट नियंत्रित रहेगा शुगर

रोज सुबह टहले 20 से 30 मिनट नियंत्रित रहेगा शुगर

Thu, 15 Nov 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
रोज सुबह टहले 20 से 30 मिनट नियंत्रित रहेगा शुगर
आजमगढ़। विश्व मधुमेह दिवस पर जागरूकता को लेकर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। अमर उजाला फाउंडेशन, स्वास्थ्य विभाग, एनसीसी और वर्ड डायबिटीज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे मंडलायुक्त और डीएम ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन

दुनिया में आज हर दूसरा-तीसरा आदमी डायबिटीज का शिकार है। अब तो मासूम बच्चें भी डायबिटीक पाए जाने लगे है। दिल्ली में काफी संख्या में जूनियर कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों को इस रोग से ग्रस्त पाया गया है। जिस रफ्तार से यह रोग बढ़ रहा है, यदि उस पर तत्काल रोक लगाने का प्रयास नहीं हुआ तो निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में यह काफी नुकसानदेह साबित होगा। अमर उजला फाउंडेशन ने विश्व मधुमेह दिवस पर लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग, एनसीसी और वर्ड डायबिटीज फाउंडेशन ने भरपूर सहयेाग किया। इसी के तहत बुधवार को विश्व मधुमेह दिवस पर जिला अस्पताल से वर्ड डायबिटीज वॉक का आयोजन किया गया। इस वॉक के माध्यम से आम जनता को डायबिटीज से होने वाले खतरों से आगाह करने के साथ ही बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। वॉक को मंडलायुक्त जगतराज, जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली विभिन्न मार्गो का चक्रमण करते हुए पुन: अस्पताल परिसर पहुंच कर संपन्न हुई। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार, एडीशनल सीएमओ डॉ. परवेज अख्तर, डॉ. वाईके राय, रेडक्रास से कल्पनाथ सिंह, उमेश सिंह, पूर्वांचल विकास आंदोलन से प्रवीण सिंह, पालीटेक्निक से कुलभूषण सिंह, जागो युवा सेवा संस्थान से विनीत सिंह रीशु, मनीष तिवारी, डॉ. राजनाथ, डॉ. ओमप्रकाश, महावीर शिक्षण संस्थान के अवधेश समेत विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नारे लगा कर किया जा रहा था जागरूक
आजमगढ़। रैली में एनसीसी के कैडेट, जिला अस्पताल की नर्से, आशा बहुएं, मिशन स्कूल ऑफ नर्सिंग की छात्राएं, राजकीय पालीटेक्निक कालेज के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं नारों के माध्यम से लोगों को डायबिटीज के प्रति जागरूक कर रहे थे। छात्रों ने डायबिटीज से बचने के लिए सुबह 20 से 30 मिनट अवश्य टहलने की अपील की। इसके साथ ही जंक फूड से दूरी बनाने की सलाह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएवी पीजी कालेज में चला हस्ताक्षर अभियान
आजमगढ़। विश्व मधुमेह दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में डीएवी पीजी कालेज में जागरूकता को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान वर्ड डायबिटीज फउंडेशन/महावीर शिक्षण संस्थान के अवधेश ने लोगों को डायबिटीज से होने वाले नुकसान व बचाव के तरीकों से अवगत कराया। हस्ताक्षर अभियान में महाविद्यालयों के छात्रों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया और खुद भी लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की शपथ लेते हुए अपने हस्ताक्षर बनाए। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. अरुण सिंह, डॉ. बद्रीनाथ, डॉ. राकेश यादव, डॉ. पंकज समेत काफी संख्या छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed