फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   वसूली के चक्कर में ई-रिक्शा चालकों के उत्पीड़न का आरोप

वसूली के चक्कर में ई-रिक्शा चालकों के उत्पीड़न का आरोप

Sat, 28 Jul 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
वसूली के चक्कर में ई-रिक्शा चालकों के उत्पीड़न का आरोप
आजमगढ़। एक संगठन की ओर से आटो चालकों से की जा रही अवैध वसूली और चौराहों पर हो रहे उत्पीड़न से परेशान ई-रिक्शा चालकों ने शनिवार को मेहता पार्क में प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप ई-रिक्शा का रूट निर्धारित करने और उत्पीड़न से निजात दिलाने की मांग की। लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि गरीब लोग बैंक से लोन लेकर ई-रिक्शा खरीदे हैं। उन्हें इसी की कमाई से बैंक की किश्त देनी है। साथ ही परिवार का भरण पोषण करना है। ई-रिक्शा का सबसे बड़ा फायदा है कि इससे प्रदूषण नहीं होता है। चौराहों पर होमगार्ड वसूली के चक्कर में ई-रिक्शा चालकों का खुलेआम उत्पीड़न कर रहे हैं। शहर में जाम ई-रिक्शा से नहीं लगता है, बल्कि एक संगठन के लोग बाकायदा पैसा लेकर बिना परमिट वाले आटो रिक्शा को शहर में प्रवेश कराते हैं। यही लोग शहर में जाम के लिए जिम्मेदार हैं। गांव की परमिट वालों को शहर में प्रवेश से रोक दिया जाए तो शहर में कही जाम की समस्या नहीं आएगी। शहाबुद्दीन ने कहा कि ई-रिक्शा को बाईपास पर नहीं चलाया जा सकता है। डीएवी कालेज से हर्रा की चुंगी तक सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है। टूटी हुई सड़क पर ई-रिक्शा का चलना नामुमकिन है। पप्पू निषाद ने कहा कि चौराहों और तिराहों पर तैनात होमगार्ड धनउगाही के चक्कर में झगड़ा और मारपीट करते हैं। विरोध करने पर रिक्शा खड़ा करा लेते हैं। ई-रिक्शा का रूट निर्धारित किया जाए। शहाबुद्दीन, तारिक , नौशाद, गोलू, पप्पू निषाद, एहतेसाम, इमरान, अंकुर सिंह, टिंकू, चंदन, राजेश, इरफान, कलीम, शिवनाथ, हरिलाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed