{"_id":"5a75fed84f1c1bef7b8b5266","slug":"121517682392-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शापिंगमाल मालिकों के विरुद्ध मुकदमे की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शापिंगमाल मालिकों के विरुद्ध मुकदमे की तैयारी
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नियमों का ताक पर रखकर बंदी के दिन भी अपना शापिंग मॉल खोलकर सामान बेचने वाले दो शापिंग माल मालिकों के विरुद्ध मंडलायुक्त के रविंद्र नायक ने कार्रवाई का निर्देश दिया है। श्रम विभाग कार्यालय अदालत में मुकदमा पेश करने के लिए रिपोर्ट तैयार कर रहा है। उधर शहर में रविवार के दिन घोषित बंदी को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए श्रम विभाग के अधिकारियों की टीम गठित की गई है। टीम के सदस्यों ने बंदी के दिन अपनी दुकान और शापिंग माल खोलने वालों की लोगों से सूचना मांगी है।
उप श्रमायुक्त अनुपमा गौतम ने बताया कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के दिन सार्वजनिक अवकाश रहता है। बावजूद इसके नगर पालिका परिषद कार्यालय के पास स्थित शापिंग मॉल बाजार इंडिया और मुकेरीगंज मुहल्ले में स्थित वी-टू मॉल खुले थे। इन दोनों के मालिकों के विरुद्ध अदालत में मुकदमा दाखिल किया जाएगा। इसके अलावा रविवार को शहर में साप्ताहिक बंदी का दिन घोषित किया गया है। बावजूद इसके बड़े शापिंग माल वाले अपने शापिंग माल को खोलकर सामान बेचते हैं। ऐसे माल बंद कराने के लिए कई बार व्यापारियों ने आवाज उठाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अमर उजाला ने भी इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। जिसको संज्ञान में लेते हुए मंडलायुक्त के रविंद्र नायक ने जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिया था।
00000
साप्ताहिक बंदी को सफल बनाने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए श्रम अधिकारियों की अलग-अलग टीम गठित की गई है। नियम के विरुद्ध दुकान और शापिंग माल खोलने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। - अनुपमा गौतम, उपश्रमायुक्त