{"_id":"5a46980d4f1c1b96368b77a3","slug":"121514575885-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व निरीक्षक के 76 प्रतिशत पद भरे जाएगें लेखपाल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व निरीक्षक के 76 प्रतिशत पद भरे जाएगें लेखपाल से
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ मंडल आजमगढ़ की बैठक शुक्रवार को सदर तहसील स्थित संघ भवन में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष रामसूरत यादव ने बताया कि सरकार ने राजस्व निरीक्षक की सीधी भर्ती को समाप्त कर दिया है। राजस्व निरीक्षक के 76 प्रतिशत पद अब लेखपाल से ही भरे जाएगें।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि लेखपालों को विशेष भत्ता, पेट्रोल भत्ता, स्टेशनरी भत्ता के रुप में 3250 रुपया दिए जाने के लिए शासन को सहमति पत्र राजस्व परिषद से लिखवा दिया गया है। प्रांतीय महामंत्री ने कहा कि खाते का अंश निर्धारण करना रजिस्ट्रार कानूनगो का कार्य है। इसमें लेखपालों को न लगाया जाए। उन्होंने लेखपालों से अतिक्रमण हटवाए जाने और अतिक्रमणकर्ता के विरुद्ध एफआईआर लेखपालों से नहीं कराए जाने की मांग के साथ ही प्रत्येक तहसीलों में शौचालय की व्यवस्था किए जाने और लेखपालों पर धारा 156(3) के तहत मुकदमे में बिना विभागीय स्वीकृति के केस दर्ज नहीं किए जाने की मांग किया है। बैठक में बलिया जिलाध्यक्ष निर्भय नरायन सिंह, मंत्री छट्ठू यादव, मऊ के जिलाध्यक्ष पारसनाथ, मंत्री उदयभान यादव, प्रांतीय उपाध्यक्ष पूर्वी जोन राम पूजन राम, प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप, प्रांतीय संगठन मंत्री मध्य जोन मनोज त्रिपाठी सहित अनेक लेखपाल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष हरिद्वार सिंह, मंत्री रामाश्रय यादव ने किया।