{"_id":"593995ba4f1c1bba3a8b4568","slug":"121496946106-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही सहित तीन पर बलात्कार और गर्भपात का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही सहित तीन पर बलात्कार और गर्भपात का आरोप
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र की रहने वाली डेढ़ माह की गर्भवती युवती बुधवार को एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। साथ ही कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र सौंपा। इसमें उसने सिपाही सहित तीन लोगों पर बलात्कार और गर्भपात कराने का आरोप लगाया। एसपी के आदेश पर बरदह थाने की पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
पीड़िता के मुताबिक गांवके ही एक व्यक्ति ने 14 वर्ष की उम्र में ही उसे प्रेम जाल में फांस लिया और शादी का झांसा देकर संबंध बनाने लगा। इस समय उसकी उम्र 20 वर्ष है। युवती का आरोप है कि दो वर्ष पूर्व आरोपी पुलिस में भर्ती हो गया। करीब एक माह पूर्व वह अपने घर आया। युवती का कहना है कि वह डेढ़ माह की गर्भवती है। उसने जब यह बात लालजीत को बताई तो वह जल्द ही शादी करने की बात कहकर ड्यूटी पर चला गया। वहां जाने के बाद शादी से इंकार कर रहा है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने अपने भाई और दोस्त उसका दो बार गर्भपात करा चुके हैं।
अब आरोपी शादी करने से इंकार कर रहा है। एसपी के आदेश पर बरदह थाने की पुलिस केस दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेजवा दिया। सीओ लालगंज एसपी तोमर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच एसआई विनोद सोनकर को सौंपी गई है।