फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   12 lakh bottles of codeine-based cough syrup were brought from Ranchi to Azamgarh division

Azamgarh News: रांची से आजमगढ़ मंडल में आया था 12 लाख शीशी कोडीनयुक्त कफ सिरप

Tue, 16 Dec 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
12 lakh bottles of codeine-based cough syrup were brought from Ranchi to Azamgarh division
आजमगढ़। झारखंड के रांची की सैली ट्रैडर्स के यहां से आजमगढ़ मंडल में 12 लाख शीशी कोडीनयुक्त कफ सिरप आया था। यह आजमगढ़ व बलिया की 5-5 और मऊ की दो फर्म को सप्लाई हुई थी। मंडल की इन फर्म ने प्रदेश के वाराणसी, चंदौली, प्रतापगढ़, गाजीपुर, भदोही आदि कई जनपदों में सिरप खपाया था। औषधि प्रशासन ने सभी फर्म को नोटिस जारी किया था। इनमें से आजमगढ़ और बलिया की फर्म ने नोटिस का जवाब दिया है, मऊ के जवाब का इंतजार है। अब प्रशासन इन सभी फर्म के लाइसेंस निलंबित करेगा।
विज्ञापन


वित्तीय 2023-24 और 24-25 में रांची से कोडीनयुक्त सिरप की बड़ी खेप मंडल में मंगाई गई थी। इसमें आजमगढ़ की दो फर्म ने एएस फार्मा को कुछ सिरप बेचा था। वहीं बलिया, मऊ व आजमगढ़ की अन्य फर्म ने कोडीयनुक्त सिरप की सप्लाई प्रदेश के दूसरे जनपदों में की थी। दो वर्ष में इन फर्म के यहां रांची से करीब 12 लाख शीशी कफ सिरप आया था। इसमें 9.28 लाख शीशी कफ सिरप केवल आजमगढ़ और बलिया में आया था, जबकि बाकी मऊ में।
विज्ञापन


मामला उजागर होने पर विभाग ने जब जांच की तो आजमगढ़ मंडल की कुल 12 फर्म की संलिप्तता मिली। वहीं, एक फर्म ने केवल खरीद की है। उसके विरुद्ध प्रशासन ने एफआइआर भी दर्ज करा दी है। इधर, औषधि प्रशासन की तरफ से मंडल की सभी 12 फर्म के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया है। इसमें आजमगढ़ और बलिया की फर्म ने अपने जवाब तो दे दिए पर विभाग जवाब से संतुष्ट नहीं है। अब विभाग इनके लाइसेंस को निलंबित करने की तैयारी में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में आजमगढ़ मंडल की 12 फर्म ने रांची की शैली ट्रेडर्स से 12 लाख शीशी कोडीनयुक्त सिरप मंगाया था। इसकी विवरण निकालकर सभी फर्म को नोटिस जारी किया गया है। इसमें आजमगढ़ और बलिया की फर्म के जवाब आ गए हैं, जो असंतोषजनक हैं। वहीं, मऊ की दो फर्म के जवाब का इंतजार है। सभी फर्म के लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे। - गोविंद लाल गुप्ता, सहायक आयुक्त औषधि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed