Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   12 got leave from quarantine center, four new admit

12 को मिली क्वारंटीन सेंटर से छुट्टी, चार नए हुए भर्ती

Sun, 03 May 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
12 got leave from quarantine center, four new admit
सरायमीर। कोरोना महामारी से बचाव के क्रम में मिर्जापुर विकास खंड के फातिमा गर्ल्स इंटर कालेज दाउदपुर को क्वारंटीन सेंटर बनाया यगा है। रविवार तक इसमें कुल 83 लोग मौजूद थे लेकिन 12 लोगों ने 14 दिन का क्वारंटीन पूरा कर लिया गया। जिसके कारण उन्हें घर जाने को छुट्टी दे दी गई जबकि रविवार को ही चार नए लोगों को क्वारंटीन के लिए भर्ती किया गया।
विज्ञापन

पुणे से 19 अप्रैल को आठ लोग सराय सैफ गांव आए थे। दो लोग नेपाल देश से बुद्धसेनपुर गांव आए थे। दो अन्य लोग रविवार को 14 दिन पूरा करके अपने घर के लिए गए। सराय सैफ गांव के लोग क्वारंटीन पूरा कर चुके लोगों को लेने के लिए सुबह आठ बजे से सेंटर पर जमे हुए थे। लेकिन चिकित्सक के न होने के कारण उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा। दोपहर 12.30 बजे चिकित्सक आए और पुन: कहीं चले गए। फिर दो घंटे के बाद आए तब जाकर 12 लोगों को छुट्टी मिली और सभी लोग पैदल ही अपने घरों को रवाना हुए। वहीं अन्य प्रांतों से आए चार लोग सुबह स्वयं क्वारंटीन सेंटर पहुंचे। जिनको क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया गया। क्वारंटीन किए गए लोगों ने बताया कि सुबह में कभी कभार ही नास्ता चाय मिलता है। खाना भी समय पर नहीं मिलता है जो मिलता है वह भी किसी लायक नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed