फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   12 blocks laggy in verifying Aadhar card of students

विद्यार्थियों के आधारकार्ड सत्यापन करने में 12 ब्लाक फिसड्डी

Fri, 24 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
12 blocks laggy in verifying Aadhar card of students
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के आधार कार्ड का सत्यापन कराने में जनपद के 12 ब्लाक फिसड्डी साबित हुए हैं। इसे लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यार्थियों के आधार कार्ड बनवाने और सत्यापन कराने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्कूल बैग, यूनिफार्म, जूते मोजे, स्वेटर आदि योजनाओं का लाभ दिया जाता है। पिछले सत्र से योजनाओं का लाभ देने का तरीका सरकार के द्वारा बदल दिया। विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के जरिए से 11 सौ रुपये डाले गए। इससे अभिभावक अपनी मर्जी से यूनिफॉर्म, स्वेटर आदि खरीद सके। जिले भर में 75 हजार से अधिक विद्यार्थियों को योजना का लाभ दिया गया। हालांकि इस बार शासन स्तर से आधार कार्डों का सत्यापन किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसका प्रमुख कारण डीबीटी के जरिए किसी भी गलत खाते में पैसा न पहुंच जाए। इसे लेकर विभागीय अधिकारी काफी सतर्क है। निर्देश दिए गए हैं कि आधार कार्ड फर्जी मिले तो सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

पहले प्रबंध समिति के खाते में आता था पैसा
आजमगढ़। सरकार पहले प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के यूनिफॉर्म समेत अन्य संसाधनों के लिए विद्यालय के हेड मास्टर के खाते में पैसे स्थानांतरित करती थी। हालांकि उस समय गुणवत्ता पूर्ण यूनिफॉर्म नहीं दिए जाने और घोटाले के आरोप लगते थे। इस कारण शासन ने अपनी नीति बदली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम प्रदर्शन करने वाले ब्लाकवार छात्रों के रजिस्ट्रेशन और उनके आधार की स्थिति पर एक नजर
ब्लॉक प्रमोट बच्चे - नए बच्चे - कुल बच्चे - सत्यापित - असत्यापित - नहीं है प्रतिशत
महराजगंज 14291 - 2901 - 17192 1140 - 610 - 1094 - 6.63
रानी की सराय - 12007 - 2672 - 14679 996 - 596 1016 - 6.79
तहबरपुर - 13912 - 3163 - 17075 1289 - 748 1163 - 7.55
लालगंज - 14961 - 4199 - 19160 1509 - 467 2391 - 7.88
तरवां - 16181 - 3707 - 19888 1619 - 652 1770 - 8.14
पल्हनी - 12181 - 3201 - 15382 1265 - 609 1532 - 8.22
मेंहनगर - 15570 - 3799 - 19369 - 1594 - 684 1640 - 8.23
कोयलसा - 14299 - 3592 - 17891 - 1513 - 722 1375 - 8.46
पवई - 14996 - 3482 - 18478 - 1596 - 634 1364 - 8.64
हरैया - 16376 - 3859 - 20235 - 1781 - 751 1375 - 8.80
सठियांव - 18798 - 3208 - 22006 - 2022 - 545 915 - 9.19
पल्हना - 8908 - 2400 - 11308 - 1091 - 504 1066 - 9.65
विद्यालयों में पढ़ने वाले समस्त बच्चों के आधार कार्ड का सत्यापन कराया जाएगा। जिनका नहीं बना है उनका आधारकार्ड भी स्कूल में कैंप लगवाकर बनवाया जा रहा है। कुछ ब्लाक ऐसे हैं जो आधार बनवाने व सत्यापन करने में काफी पीछे हैं। ऐसे भी कुछ ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारियों को आधार सत्यापन में तेजी लाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। - अतुल कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed