फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   12 bighas of wheat crop burnt due to fire

Azamgarh News: आग से 12 बीघा गेहूं की फसल जली

Thu, 06 Apr 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
12 bighas of wheat crop burnt due to fire
गर्मी के मौसम की शुरूआत होते ही अगलगी की घटनाओं में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। प्रतिदिन कहीं न कहीं अगलगी की घटनाएं हो रही है। जिसमें फसलों को नुकसान पहुंचने के साथ ही लोगों के घर-गृहस्थी के सामान भी जल कर खाक हो रहे है। बुधवार को भी सरायमीर व कंधरापुर थाना क्षेत्र में अगलगी की घटनाएं हुई। सरायमीर: सुरही खुर्द गांव के सीवान में बुधवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। अगलगी की इस घटना में दर्जनभर किसानों के लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल जल कर खाक हो गई। खड़ी फसल में आग लगते ही ग्रामीण आग बुझाने की कवायद में जुट गए। प्रधान की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची तब जाकर आग कर काबू पाया जा सका। इस घटना में राजकुमार, कल्पनाथ, मोहिद्दीन, लक्ष्मी, लालता, सब्बू, लालचंद, दयाराम, सुखलाल आदि की फसल जली है। वहीं कंधरापुर थाना क्षेत्र के मोर्चा मुजफ्फरपुर गांव में बिजली की शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गांव निवासी लालधर, फूलधर व गोविंदा का दो बीघा से अधिक गेहूं की फसल जल कर खाक हो गई। यहां भी सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed