{"_id":"5bfd8e64bdec22415168855f","slug":"11543343716-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई मैदान में होगी 1001 जोड़ों की शादी 18-34-34","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई मैदान में होगी 1001 जोड़ों की शादी 18-34-34
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। डीएम शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में मंगलवार शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लेकर बैठक हुई। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन 15 दिसंबर को राजकीय आईटीआई मैदान में होगा। इस दौरान 1001 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। विभाग की योजना से लाभान्वित किया जाएगा। डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश यादव को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का प्रचार-प्रसार कराएंगे सभी बीडीओ, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, सबी ईओ लक्ष्य के सापेक्ष जोड़ों का चयन करें। सूची समाज कल्याण अधिकारी को उपलब्ध कराएं। जोड़ों के चयन करने के लिए कोटेदार, प्रधान, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी, सफाईकर्मियों आदि को भी लगाया जाए। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि कन्या के अभिभावक उप्र के मूल निवासी होने चाहिए। निराश्रित, निर्धन और जरूरतमंद हों। परिवार की आय दो लाख तक होनी चाहिए। आवेदन पत्र ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और शहरी क्षेत्र में नगर पालिका और नगर पंचायतों में जमा किए जाएंगे। प्रति जोड़ा 35 हजार का अनुदान मिलेगा। अनुमन्य है, जिसमें आवेदक (कन्या) का 20 हजार खाते में दिए जाएंगे। 10 हजार की विवाह सामग्री और पांच हजार आयोजन पर खर्च होंगे। इस मौके पर सभी बीडीओ, एडीओ पंचायत, ईओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन