{"_id":"5bec67e2bdec2269745583ce","slug":"11542219746-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू को किया याद
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। पूर्व सांसद डॉ. संतोष सिंह ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पी थे। देश की आजादी की लड़ाई से लेकर उन्होंने देश के उत्थान के लिए कार्य किया वह अविस्मरणीय है। जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने आजादी के संघर्ष में काफी जेल यातना झेलकर भारत को आजाद कराया और स्वतंत्र भारत के प्रधानमंत्री के रुप में उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी। कार्यक्रम में लालसा राय, त्रिभुवन दुबे, चंद्रपाल सिंह यादव, बेलाल अहमद, ब्रजेश नंदन पांडेय, श्यामधारी राम, मुन्नू यादव, गुफरान अहमद, पांचू पासवान सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन