{"_id":"5bec66aebdec22693d122056","slug":"11542219438-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टी
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। छठ पूजा के दौरान घाटों पर व्याप्त दुर्व्यवस्था पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पर गाज गिर गई है। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने ईओ को घाटों पर व्याप्त दुर्व्यवस्था के लिए जिम्मेदार मानते हुए प्रतिकूल प्रविष्टी दी है। सूर्योपासना के पर्व पर शहर में विभिन्न घाटों पर व्रती महिलाओं द्वारा छठ मइया की पूजा अर्चना की जाती है। राजघाट, गोदामघाट, मोहटी घाट, पुराना पुल, सिधारी घाट, भोलाघाट, कदम घाट, गौरीशंकर घाट आदि स्थानों पर व्रती महिलाओं द्वारा पूजन किया जाता है। इन घाटों पर वृहद मेला लगता है और पूजा समितियों द्वारा साज-सज्जा भी की जाती है। छठ पर्व की महत्ता लोगों के बढ़े रुझान को देखते हुए जिला प्रशासन ने नपा प्रशासन को घाटों पर साफ-सफाई के साथ ही अन्य इंतजाम करने का निर्देश दिया था। जिला प्रशासन के निर्देश के बाद भी नपा प्रशासन ने गौरीशंकर घाट व कदम घाट के बीच बहने वाले नाले पर रास्ते का इंतजाम नहीं किया था। इसके चलते कई व्रती महिलाओं के साथ ही श्रद्धालुओं को नाले के गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। इतना ही नहीं एलवल मुहल्ला निवासीनी 45 वर्षीय ज्ञानमति पत्नी रामचंदर तो नाले से होकर गुजरने के दौरान गिर कर चोटिल भी हो गई। उसका एक पैर ही फ्रैक्चर हो गया है। इतना ही नहीं कई अन्य घाटों पर भी साफ-सफाई की कमी पाई गई। घाटों पर दुर्व्यवस्था की जानकारी होने पर जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी भड़क उठे और ईओ नगर पालिका वीरेंद्र श्रीवास्तव को प्रतिकूल प्रविष्टी देने की कार्रवाई कर दी। जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्व्यवस्था के लिए नपा प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार है। इसके साथ ही उन्होंने नालों को टैपिंग के माध्यम से सुरक्षित किए जाने की भी बात कही।
विज्ञापन