{"_id":"5b1ac94c4f1c1bac6e8b6e89","slug":"11528482124-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानेवार मजिस्ट्रेटों पर नजर रखेंगे जोनल और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानेवार मजिस्ट्रेटों पर नजर रखेंगे जोनल और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। अलविदा जुमा और ईद को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर थानेवार 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। इनके ऊपर तहसील स्तर पर आठ जोनल मजिस्ट्रेट और चार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। सभी को त्योहार सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को रिजर्व रखा गया है।
ईद 16 जून के संभावित है। वहीं, इससे ठीक एक दिन दिन पहले अधितकर क्षेत्रों में अलविदा जुमे की नमाज अदा की जाएगी। प्रशासन ने कुल 37 थानेवार सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इनके ऊपर आठ तहसीलों में आठ जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसमें एसडीएम सदर प्रकाश चंद को सदर तहसील, तहसीलदार लालगंज कृष्णानंद तिवारी को लालगंज तहसील, एसडीएम आशाराम को मेंहनगर तहसील, एसडीएम पंकज श्रीवास्तव को सगड़ी तहसील, एसडीएम इंद्रभान तिवारी को बूढ़नपुर तहसील, एसडीएम अशोक कुमार को फूलपुर तहसील, एडीएम प्रशांत कुमार को मार्टीनगंज तहसील, एसडीएम बागीश कुमार शुक्ल को निजामाबाद तहसील क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके ऊपर भी चार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। फूलपुर, मार्टीनगंज और निजामाबाद तहसील क्षेत्रत्र की इसकी जिम्मेदारी एएडीएम वित्त एवं राजस्व बीरेंद्र कुमार गुप्ता, सगड़ी और बूढ़नपुर की जिम्मेदारी सीआरओ आलोक कुमार वर्मा, लालगंज और मेंहनगर की जिम्मेदारी एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, सदर तहसील की जिम्मेदारी सीडीओ अनिल कुमार उपाध्याय को सौंपी गई है। एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में डीडीसी रमेश चंद्र यादव को रिजर्व रखा गया है। सभी को अपने-अपने क्षेत्र में रहकर त्योहार को सकुशल संपन्न कराने को कहा गया है।