{"_id":"5ae75a604f1c1bed778b5d54","slug":"11525111392-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र और राज्य की योजनाएं किसानों तक पहुंचाएंगे नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र और राज्य की योजनाएं किसानों तक पहुंचाएंगे नोडल अधिकारी
Updated Tue, 01 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए किसान कल्याण कार्यशाला का सफल आयोजन को सोमवार को सिधारी स्थिति कृषि भवन सभागार में उप कृषि निदेशक डा. आरके मौर्य ने सभी ब्लाकों के नोडल अधिकारियों की तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्हें प्रशिक्षित भी किया गया।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य किसानों की खेती की लागत कम करने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से कृषि, पशुपालन, उद्यान और गन्ना विभाग की ओर से चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाना है। ब्लाक स्तर पर प्रगतिशील किसानों की सफलता की कहानी उनकी जुबानी बताकर अन्य किसानों को भी प्रोत्साहित करना है। प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यशाला में वैज्ञानिक संवाद का भी आयोजन किया जाएगा। कृषि विभाग की ओर से कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए जिन यंत्रों पर अनुदान अनुमन्य है उसकी जानकारी दी जाएगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत इच्छुक किसानों का बीमा भी किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्लाक स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। इस मौके पर भूमि संरक्षण अधिकारी संगम सिंह, जिला कृषि अधिकारी डा. उमेश कुमार गुप्ता, उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. पंकज सिंह, प्रधानमंत्री फसल बीमा के नोडल अधिकारी सुनिल कुमार श्रीवास्तव, किसान मोर्चा संघ के अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सिंह और सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।