{"_id":"5a8c6ee74f1c1b5e028b65bc","slug":"11519152871-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने उठाई विश्वविद्यालय की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने उठाई विश्वविद्यालय की मांग
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शिवा जी पीजी कालेज तेरही के छात्रों ने भी मंगलवार को आजमगढ़ जनपद में आवासीय विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग उठाई।
विश्वविद्यालय अभियान के तहत चल रहे हस्ताक्षर अभियान में शिवा जी पीजी कालेज तेरही कप्तानगंज में प्राचार्य डा. एके मिश्रा और छात्र संघ के अध्यक्ष प्रशांत यादव के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं और प्रोफेसरों हस्ताक्षर अभियान में चढ़बढ़ कर शामिल रहे। प्राचार्य ने कहा कि आजमगढ़ में 250 से अधिक महाविद्यालय है और आजमगढ़ मंडल मुख्यालय है, इसके बाद भी जनपद में एक विश्वविद्यालय नहीं होना सभी के लिए शर्मनाक है। छात्र संघ के अध्यक्ष ने कहा कि जनपद के युवा विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए कमर कस चुके है। विश्वविद्यालय अभियान के संयोजक डा. सुजीत भूषण ने कहा कि आजमगढ़ में विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर गंभीरता से सोचना होगा। हस्ताक्षर अभियान में डा. मदन मोहन पांडेय, डा. सत्यदेव कुमार गौतम, गोविंद गुप्ता, श्रवण कुमार, डा. माधुरी गुप्ता सहित अनेक लोग शामिल रहे।