फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   संपूर्ण समाधान दिवस पर सूअर लेकर पहुंची फरियादी

संपूर्ण समाधान दिवस पर सूअर लेकर पहुंची फरियादी

Wed, 21 Feb 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस पर सूअर लेकर पहुंची फरियादी
मार्टीनगंज। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को मार्टीनगंज तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। जिलाधिकारी अधिकारियों के साथ बैठकर फरियादियों की समस्या सुनने में मशगूल थे। तभी वहां एक महिला सूअर को साथ लेकर फरियाद करने पह़ुंच गई। उसके इस तरह वहां पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

तहसील से सटे गांव बनगांव निवासिनी अनीता पत्नी बृजेश अपनी सास के साथ अपने हाथों में एक सूअर लेकर जिलाधिकारी से फरियाद करने के लिए लाइन में लग गई। महिला के हाथों में सूअर देख लाइन में लगे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग लाइन छोड़कर बाहर निकलने लगे। इस पर जिलाधिकारी ने उक्त महिला को अपने पास बुलाया और उसकी समस्या पूछी। अनीता ने जिलाधिकारी को बताया कि गांव में उसे सूअर बाड़ा बनाने के लिए जमीन मिली थी। गांव के दबंग लोग उसे बनाने नहीं दे रहे जिसके हमारी सूअरें मर जा रही हैैं। इसकी शिकायत हमने तहसील स्तरीय अधिकारियों से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके कारण हमें मजबूर होकर आज यहां आना पड़ा। जिलाधिकारी ने एसडीएम इंद्रभान तिवारी को निर्देश दिया पूरे रकबे से महिला को सूअर बाड़ा बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराई और निर्माण में सहयोग किया जाए। तहसील दिवस शुरू होते ही जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को तहसील दिवस खत्म होते ही श्रावस्ती मॉडल के अनुसार मामलों के निस्तारण के लिए छह गांवों में राजस्व टीमें रवाना करने का निर्देश दिया। राजू चौहान पुत्र पुनवासी ने आरोप लगाया कि उनके गांव जगदीशपुर के दबंग लोग उन्हें पुराने मकान पर नया निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। जिससे उनका परिवार आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर है। जिलाधिकारी ने एसडीएम को मौके पर पुलिस भेजकर मकान का निर्माण शुरू कराने का निर्देश दिया। सराय मोहन गांव निवासिनी शिवराती देवी ने कहा कि हमारे गांव में दबंग किस्म के लोग रास्ता काट कर फेंक दिए हैं जिससे आने जाने में असुविधा हो रही है। जिलाधिकारी ने तुरंत एसडीएम को दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सुरहन गांव के संजय राजभर के जमीनी विवाद के निपटारे में लेखपाल कुंजीलाल को चेतावनी दिया कि अगर अपने कार्यप्रणाली में सुधार करें नहीं तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। राजस्व के मामलों के अंबार देख जिलाधिकारी भड़क गए और कहा कि यह प्रतीत होता है कि स्थानीय लेखपाल सिर्फ कागजों पर काम कर रहे हैं। मौके पर जाकर समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने लेखपालों को समझाया कि इस तहसील में 90 से 95 प्रतिशत मामले राजस्व और जमीन संबंधी आ रहे हैं। आप सब इसका निपटारा करो हर विवाद पर स्पष्ट मत आना चाहिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी, सीएमओ एसके तिवारी, अधिशासी अभियंता नहर लवकुश सिंह, एसडीएम इंद्रभान तिवारी, सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद, तहसीलदार मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed