फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कोई पात्र शासकीय योजनाओं से न रहे वंचित

कोई पात्र शासकीय योजनाओं से न रहे वंचित

Sat, 17 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
कोई पात्र शासकीय योजनाओं से न रहे वंचित
आजमगढ़। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने शीतकालीन भ्रमण कार्यक्रम के तहत शनिवार को पल्हनी ब्लाक के जयरामपुर में चौपाल आयोजित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का स्थलीय सत्यापन किया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण के निर्देश अधिकारीयों को दिए। कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासकीय योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में जिलाधिकारी ने कहा कि कुपोषित बच्चों का वजन कराके उन्हें पोषण की श्रेणी में लाने और टीकाकरण का कार्य चल रहा है। 70 से 75 प्रतिशत बिमारीयां गंदगी के कारण होती हैं। गंदगी खुले मे शौच करने से बढ़ती है। इसलिए खुले में शौच मुक्त होने के लिए घर-घर में शौचालय बनवाएं जाएं और उसका प्रयोग किया जाए। सेक्रेटरी को निर्देश दिए कि शाम तक 25 शौचालयों की धनराशी लाभार्थी के खाते मे ट्रांसफर कर दें। 25 फरवरी तक शौचालय निर्माण पूर्ण हो जाने चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में चौकीदार नहीं है। जिलाधिकारी ने शीघ्र तैनाती के निर्देश दिए। बताया कि गांव में वृद्धावस्था के 34, प्रधानमंत्री आवास योजना का एक लाभार्थी है। मनरेगा के तहत 138 जॉब कार्ड धारक हैं। सीडीओ अभिषेक सिंह, सीएमओ डॉ. एसके तिवारी, पीडी देवदत्त शुक्ल, डीडीओ विजय कुमारए, जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार गुप्ता, समाज कल्याण अधिकारी राजीव रतन सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed