{"_id":"5a6a261f4f1c1b8a268b67d7","slug":"11516906015-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभा कर पद्मावत फिल्म के रिलीज का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभा कर पद्मावत फिल्म के रिलीज का किया विरोध
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को लेकर विरोध प्रदर्शन का क्रम गुरुवार को भी जारी रहा। विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों ने गुरुवार को मेहता पार्क में सभा कर विरोध दर्ज कराया।
वक्ताओं ने कहा कि निर्देशक ने भारतीय इतिहास से छेड़छाड़ की है। फिल्म का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। सभा के दौरान मौजूद लोगों ने हिंदू हितों की रक्षा का भी संकल्प लिया। इसके साथ ही किसी भी माध्यम से इतिहास के साथ छेड़छाड़, मूल्यों की अवमानना, मातृ शक्तियों और आदर्श भारतीय नारियों का अपमान बर्दाश्त न करने का आह्वान किया। सभा की अध्यक्षता रमाकांत सिंह ने किया। संबोधित करने वालों में पवन कुमार सिंह, कैप्टल अभिराम सिंह, उषा, कमलेश्वरी, राजेश सिंह, आदि रहे। इस अवसर पर राधा मोहन गोयल, प्रमोद सिंह, विमला सिंह, सुधा सिंह, गीता सिंह, भूपेंद्र सिंह, दिवाकर सिंह, अरविंद राय, पंकज सिंह, अवनीश, विकास, रामप्रवेश, मंटू, जगदीश, हरिवंश मिश्रा, दीनपाल राय, अशोक सिंह, अजय सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं लालगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मसीरपुर-तरवां मार्ग पर गुरुवार को फिल्म का पोस्टर जला कर विरोध दर्ज कराया गया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि इस फिल्म के रिलीज होने से राजपूत संघ मर्माहत है। आलोक सिंह ने कहा कि यदि जिले में यह फिल्म रिलीज होती है तो वे इसका विरोध करेंगे। इस अवसर पर अमित सिंह, कवींद्र प्रताप सिंह, विधायक सिंह, प्रिंस सिंह, सऊूरज सिंह, राहुल सिंह, कौशिक सिंह, रितिक सिंह, बलवंत सिंह, शुभम सिंह, किशन सिंह, गोलू सिंह आदि मौजूद रहे। पल्हना संवाददाता के अनुसार पल्हना त्रिमुहानी पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका। आलोक सिंह ने कहा कि संजय लीला भंसाली ने फिल्म में हिन्दू संस्कृति को तार-तार किया है। हर स्तर पर इसका विरोध करेंगे। इस अवसर पर आदित्य सिंह, रामाशीष सिंह, अतुल सिंह, प्रशांत, अभिशेष, विकास, अनुज, हिमांशु, शिवाजी सिंह आदि मौजूद थे।