फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   34 मतदान केंद्र अतिसंवेनशील और 31 संवेदनशील

34 मतदान केंद्र अतिसंवेनशील और 31 संवेदनशील

Fri, 13 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
34 मतदान केंद्र अतिसंवेनशील और 31 संवेदनशील
आजमगढ़। जिले के 12 निकायों के मतदान केंद्रों का सर्वे पूरा कर लिया गया है। अभी मुबारक नगरपालिका के मतदान केंद्रों की रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। 12 निकायों में 31 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और 34 को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। आजमगढ़ का सिर्फ एक मतदान केंद्र सामान्य श्रेणी में है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर 13 नगर निकायों में मतदान केंद्रों के सर्वे के लिए तहसीलवार एसडीएम की अध्यक्षता में पांच सदस्यी टीम बनाई गई थी। इसमें मुबारकपुर नगरपालिका को छोड़ कर सभी निकायों के मतदान केंद्र का सर्वे पूरा कर लिया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आजमगढ़ नगर पालिका समेत 12 निकायों में 21 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। 34 केंद्र को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। आजमगढ़ नगर पालिका के कुल 27 केंद्रों में 11 संवेदनशील और 12 अतिसंवेदनशील हैं। तीन केंद्रों को अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है। निजामाबाद के पांच केंद्र में तीन संवेदनशील, एक अति संवेदनशील और एक अति संवेदनशील प्लस है। बिलरियागंज के चार केंद्रों में दो संवेदनशील और दो अतिसंवेदनशील हैं। मेंहनगर के पांच केंद्रों में दो संवेदनशील, दो अतिसंवेदनशील और एक अतिसंवेदनशील प्लस है। अजमतगढ़ के तीन केंद्र में तीनों अतिसंवेदनशील हैं। जीयनपुर के चार केंद्रों में तीन अतिसंवेदनशील और एक अतिसंवेदनशील प्लस है। कटघर-लालगंज के चार केंद्रों में एक संवेदनशील, दो अतिसंवेदनशील और एक अतिसंवेदनशील प्लस है। सरायमीर के छह केंद्रों में चार संवेदनशील, एक अतिसंवेदनशील और एक अतिसंवेदनशील प्लस है। फूलपुर के छह केंद्रों में चार संवेदनशील और दो अतिसंवेदनशील हैं। अतरौलिया के तीन केंद्रों में दो संवेदनशील और एक अतिसंवेदनशील है। महाराजगंज के चार केंद्रों में दो संवेदनशील और दो अतिसंवेदनशील है। माहुल के चार केंद्रों में तीन अतिसंवेदनशील और एक अतिसंवेदनशील प्लस में हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बरती जाएगी।
विज्ञापन

000
नौ केंद्रों पर होगी वेबकास्टिंग
जिले के 13 में 12 निकायों के मतदान केंद्रों का सर्वे पूरा हो चुका है। इसमें अभी तक नौ केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखे गए हैं। इन केंद्रों पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी जिससे आयोग मतदान पर सीधे नजर रख सकेगा। इसमें आजमगढ़ कके मदरसा जमेतुर्रशाद, अग्रसेन इंटर कालेज और कुरैश जूहा स्कूल जालंधरी शामिल हैं। निजामाबाद में जूहा स्कूल नई बिल्डिंग हुसेनाबाद (3,4), मेहनगर में केशवराम आर्य बालिका विद्यालय, जीयनपुर में प्राथमिक विद्यालय, कटघर-लालगंज में श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, सरायमीर में जूहा स्कूल पवई लाडपुर और माहुल में जूहा स्कूल में बने केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
मतदान केंद्रों के सर्वे के लिए पांच सदस्यीय टीम जिलाधिकारी के निर्देश पर बनाई गई थी। 12 निकायों की रिपोर्ट मिल चुकी है। मुबारकपुर पालिका की रिपोर्ट अभी आनी है।
राकेश कुमार सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed