{"_id":"59dfacf24f1c1b7a548b7062","slug":"11507831026-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की कालाबाजारी पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की कालाबाजारी पर भड़के ग्रामीण
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। विकास खंड के जगदीशपुर हरिवंशधर गांव के ग्रामीण कोटेदार द्वारा राशन वितरण को लेकर दो दिन से की जा रही आनाकानी से नाराज गुरुवार को कोटदार के खिलाफ उसके घर के सामने धरने पर बैठ गए। साथ ही एसडीएम से बात कर कोटे की दूकान को निलंबित करने की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है हम लोग दो दिन से नाज लेने कोटेदार के घर जा रहे हैं लेकिन कोटेदार द्वारा आनाज नहीं दिया गया। जिस पर ग्रामीणों ने प्रधान जशवंती देवी से इस बात की शिकायत की। प्रधान पति लोरिक राजभर अपने सदस्यों के साथ कोटेदार के घर पहुंचे स्टाक का निरीक्षण किया तो पता लगा कि रजिस्टर में 188 बोरी की उठान 27 सितंबर को हुई थी लेकिन स्टाक से 64 बोरी राशन गायब है। एक जगह पुराने स्टाक का 30 बोरी राशन चुरा कर रखा गया था। इस सबकी लिखित शिकायत बुधवार को लोरिक राजभर के नेतृत्व में एसड़ीएम बूढनपुर से की गई। लेकिन जब इस कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आज उन्हें मजबूरी में धरना और प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ा। ग्रामीणों ने फोन से एसडीएम बूढ़नपुर को प्रकरण की जानकारी दी और कोटे की दूकान को निलंबित करने की मांग की। इस मौके पर मौके पर प्रधान पति लोरिक राजभर, ओमप्रकाश शुक्ला, अरविंद राजभर, अशोक सोनी, दिलीप, राधे, सीताराम, रामधनी, लीलावती, मोहनी, सुनीता, बुधिया, चनौता आदि उपस्थित थे।
इनसेट
ग्रामीणों ने विकास खंड पर किया प्रदर्शन
अतरौलिया। स्थानीय विकासखंड के प्रतापपुर छतौरा ग्राम सभा के ग्रामीणों ने राशन कार्ड कटने और अन्य विकास कार्य न होने से नाराज होकर विकासखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा मनमाने ढंग से राशन कार्ड से पात्रों का नाम काटकर अपात्रों को दिया जा रहा है। ग्राम विकास का कोई भी कार्य नहीं कराया जा रहा है। नाली निर्माण, खड़ंजा निर्माण, शौचालय निर्माण, कॉलोनी और समस्त विकास कार्य बाधित हैं। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर संदीप मिश्र, दारा सिंह, रमेश मिश्र, जोखई मिश्र, मनदीप कुमार, छन्नूलाल, शंकर राजभर आदि उपस्थित थे। ब्यूरो