फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अगर वो चायवाले तो हम भी दूधवाले : अखिलेश (पहले पेज के लिए)

अगर वो चायवाले तो हम भी दूधवाले : अखिलेश (पहले पेज के लिए)

Thu, 18 Apr 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
अगर वो चायवाले तो हम भी दूधवाले : अखिलेश (पहले पेज के लिए)
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को नामांकन के बाद बैठोली तिराहे पर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि यदि वो चाय वाले हैं तो हम भी दूधवाले हैं और बिना अच्छे दूध के अच्छी चाय नहीं बन सकती। उन्होंने सवाल किया कि तीन दलों के गठबंधन को मिलावट का गठबंधन कहा जा रहा है तो 38 दलों के भाजपा के गठबंधन को क्या कहा जाए। कहा कि हमारा गठबंधन महा परिवर्तन वाला है और ये चुनाव संविधान बचाने के लिए है।
विज्ञापन

समर्थकों का उत्साह देख अखिलेश ने एक के बाद एक केंद्र व प्रदेश सरकार पर प्रहार किया। पीएम के चाय पर चर्चा का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमारा दूध ही अच्छा नहीं होगा तो उनकी चाय कैसे अच्छी बनेगी। लगता है वह दूध नहीं बल्कि काली चाय बनाते हैं। इसलिए उनका सारा कारनामा ही काला है। पीएम मोदी व सीएम योगी पर हमला बोलते हुए कहा कि एक चौकीदार तो दूसरा ठोकीदार है। चौकीदारी के बावजूद कई उद्योगपति हमारा हजारों करोड़ रुपया लेकर फरार हो गए और चौकीदार सोते रह गए। अब उनकी चौकी छिनने का वक्त आ गया है। जनता से उन्होंने पूछा कि अब चौकीदार की चौकी छीनेंगे कि नहीं। कहा बाबा मुख्यमंत्री ठोकीदार हैं। उन्होंने ठोकने की बात क्या कही पुलिस वाले जनता को तो जनता पुलिस को ही ठोंकने लगी। क्योंकि, उन्होंने ये तो बताया ही नहीं कि ठोकना किसे है। एक सांसद ने तो विधायक को ठोकते हुए 21 जूतों की सलामी दे डाली। कहा कि भाजपा वाले नया देश बनाने की बात कहते हैं। नया देश तभी बनेगा जब नया प्रधानमंत्री होगा। उन्होंने मंच से सपा-बसपा व रालोद गठबंधन के पूर्वांचल के सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। कहा कि पूर्वांचल ही नहीं पूरे प्रदेश में गठबंधन की लहर चल रही है।
विज्ञापन

पहले चरण से हो रही गठबंधन पर वोटों की बारिश
आजमगढ़। सपा मुखिया अखिलेश यादव का हेलीकाप्टर गुरुवार की दोपहर 12:15 बजे पुलिस लाइन मैदान में उतरा। 12:25 पर कलक्ट्रेट पहुंचकर आरओ शिवाकांत द्विवेदी के समक्ष नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा कि पहले चरण से ही गठबंधन पर वोटों की बारिश हो रही है। हमने पूर्वांचल के विकास के लिए समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की शुरुआत की थी। भाजपा को इस बात की बधाई दी कि वो इसे बनवा रहे हैं। इससे पूर्वांचल का विकास होगा। कहा पूरे सूबे में गठबंधन की लहर है। आजमगढ़ की जनता तय करेगी कि हम कितने वोटों से चुनाव जीतेंगे। आजमगढ़ की जनता ने समाजवादी धरती को सींचा है। जनता अच्छा मतदान करेगी और अच्छी जीत दिलाएगी। भाजपा को सात वर्ष (पांच केंद्र और दो प्रदेश) का हिसाब देना होगा। इस दौरान उनके साथ बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, सपा महासचिव बलराम यादव, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक कल्पनाथ पासवान, विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed