फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   24 अस्पतालों पर शुरु हुई आयुष्मान की सुविधा

24 अस्पतालों पर शुरु हुई आयुष्मान की सुविधा

Tue, 22 Jan 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
24 अस्पतालों पर शुरु हुई आयुष्मान की सुविधा
आजमगढ़। आयुष्मान भारत योजना से अब तक दो दर्जन भर सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों को चिह्नित किया जा चुका है। आधा दर्जन भर अन्य अस्पतालों से भी इस योजना को जोड़ने में कोआर्डिनेशन टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना में चयनित पात्रों को पांच लाख रुपये तक की नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा सरकार दे रही है। इस योजना में जिले में दो दर्जन भर सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों को योजना का लाभ पात्रों को दिलाने के लिए चिह्नित किया गया है। जिसमें 9 सरकारी अस्पताल व 15 प्राइवेट अस्पताल हैं। जिसमें सरकारी अस्पतालों में मंडलीय अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, संयुक्त जिला अस्पताल, 100 शैय्या युक्त अतरौलिया अस्पताल, सीएचसी फूलपुर, सीएचसी लालगंज, सीएचसी मुबारकपुर व सीएचसी बिलरियागंज शामिल हैं। इसी प्रकार प्राइवेट में वेदांता हास्पिटल लछिरामपुर, आनंद अस्पताल मुकेरीगंज, प्रकाश नर्सिंग होम सिविल लाइंस, विद्या हॉस्पिटल, सिधारी, रहमान हास्पिटल, हर्रा की चुंगी, आई केयर हास्पिटल करतालपुर, शारदा पॉलीक्लीनिक हाइडिल सिधारी, सीमा हास्पिटल अतरौलिया, मातृ छाया हास्पिटल लालगंज, सरोज अस्पताल सिधारी, खेतान अस्पताल मुकेरीगंज, शांति नर्सिंग होम सिविल लाइंस, वासदेयी मेमोरियल अस्पताल सिविल लाइंस, अरब नर्सिंग होम देवगांव व मेडी सिटी अस्पताल बेलइसा शामिल हैं।
विज्ञापन

00000000000000000
आयुष्मान योजना का लाभ लेने के लिए पात्र अपना गोल्डन कार्ड अब तक चिह्नित सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों पर नि:शुल्क बनवा सकते हैं। इन अस्पतालों पर पात्रों को प्रधानमंत्री से आये पत्र के साथ ही आधार कार्ड व राशन कार्ड लेकर पहुंचना होगा। इसके अलावा जनसेवा केंद्रों से भी 30 रुपये का शुल्क जमा कर कार्ड बनवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. स्मृति, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कोआर्डिनेटर, आयुष्मान भारत योजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed