{"_id":"5c17ec1fbdec2256f16bf402","slug":"111545071647-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला संकाय प्रतिनिधि के प्रत्याशी का पर्चा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला संकाय प्रतिनिधि के प्रत्याशी का पर्चा निरस्त
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूढ़नपुर। गांधी शताब्दी स्मारक पीजी कालेज कोयलसा में सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें से सभी पर्चे वैध पाए गए। कला संकाय प्रतिनिधि के एक प्रत्याशी की उम्र ज्यादा होने के कारण पर्चा निरस्त कर दिया गया। इससे इस पद पर निर्विरोध चुनाव तय हो गया है।
जीएसएस पीजी कालेज कोयलसा में 23 दिसंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए रविवार को नामांकन हुए थे। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों शशांक शेखर सिंह, इंद्रजीत कुमार और अभिषेक कुमार यादव ने नामांकन किया था। उपाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों देवानंद वर्मा और धर्मेंद्र यादव ने और महामंत्री पद के लिए दो प्रत्याशियों विपुल कुमार और शनि गुप्ता ने नामांकन किया था। कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए शिवम उपाध्याय और दुर्गेश यादव ने नामांकन किया। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि लिंगदोह समिति के अनुसार प्रत्याशी की उम्र 17 से 22 वर्ष होनी चाहिए। इसमें कला संकाय प्रतिनिधि के प्रत्याशी दुर्गेश कुमार की उम्र 23 वर्ष होने के कारण उनका पर्चा निरस्त किया गया है। इससे कला संकाय प्रतिनिधि के पद पर शिवम का निर्विरोध चुना जाना तय है। मतदान, परिणाम की घोषणा और शपथ ग्रहण 23 दिसंबर को होगा।