{"_id":"5bec6895bdec226944241293","slug":"111542219925-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब, कमजोर, मजलूमों के लिए करेंगे ईमानदारी से कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब, कमजोर, मजलूमों के लिए करेंगे ईमानदारी से कार्य
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के 56वां स्थापना दिवस सदर तहसील स्थित लेखपाल भवन में धूमधाम से मनाया गया। सर्व प्रथम संघ के संस्थापक स्व. अब्दुल सत्तार के चित्र पर सभी ने माल्यार्पण किया। सदर तहसील अध्यक्ष रामानुज श्रीवास्तव ने कहा कि संघ की स्थापना करने वाले अग्रजों को याद कर उन्हें सम्मान करने का आज दिन है। जिला मंत्री पंकज अस्थाना और तहसील मंत्री सुनील यादव ने कहा कि आज का दिन लेखपाल संघ के लिए गौरव का दिन है। जिलाध्यक्ष हरिद्वार सिंह ने सभी लेखपाल सदस्यों को शपथ दिलाया कि सभी लोग समाज के सभी गरीब, कमजोर, मजलूमों के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे और स्वच्छता, सफाई और पर्यावरण जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रम में जी जान लगाकर सहयोग प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के बाद तहसील परिसर में पौधरोपण किया गया और पौधों को सींचे जाने की जिम्मेदारी भी दी गई। इसके बाद परिसर स्थित मंदिर की सफाई भी की गई।इस अवसर पर भगवती प्रसाद यादव, रामप्यारे यादव, जितेंद्रनाथ सिंह, कविता तिवारी, सरोज, रुपाली श्रीवास्तव, सुनील चौधरी सहित अनेक लेखपाल उपस्थित रहे। अतरौलिया संवाददाता केे अनुसार बूढनपुर तहसील परिसर में बुधवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 57 वा स्थापना दिवस समारोह अध्यक्ष प्रेम प्रकाश यादव के संचालन में मनाया गया। लेखपाल संघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, विजय कुमार वर्मा, उमेश नारायन मौर्य, सूर्यभान चंचल, सुरजीत सिंह, सुधाशंकर सिंह, राजेंद्र प्रसाद, प्रेमचंद यादव, दीप्ती तिवारी,शिल्पा वर्मा लेखपाल द्वारा संबोधित किया गया। सामाजिक कार्य के रूप में तहसील मुख्यालय पर लेखपाल द्वारा झाडू लगाकर साफ -सफाई किया। मेजवां संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के 56वां स्थापना दिवस पर फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य दो स्थानों पर लेखपाल से।घ की उपशाखा की ओर से मनाया गया और मरीजो को फल वितरण कार्यक्रम का अयोजन किया गया। फल का वितरण उपजिला मजिस्ट्रेट ललित कुमार, तहसीलदार पवन कुमार सिंह और लेखपाल संघ अध्यक्ष शकील अहमद ने संयुक्त रूप से किया। फल वितरण के बाद एसडीएम और तहसीलदार ने एक्सरे रूम का भी निरीक्षण किया। जहां महीनों ने एक्सरे फिल्म के न रहने पर नाराजगी जाहिर की। इस मौके पर शिवशंकर सिंह, गोरखनाथ यादव, डा.अरविंद कुमार रावत,अनिल सिंह, सहित अनेक लेखपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन