{"_id":"5a9edd414f1c1be13b8b66dc","slug":"111520360769-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहरौला ब्लाक प्रमुख पद के लिक बिके तीन पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहरौला ब्लाक प्रमुख पद के लिक बिके तीन पर्चे
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। ब्लाक प्रमुख पद की रिक्त पड़ी सीट के लिए आयोग के निर्देश पर चुनाव का कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य चल रहा है। जिसके तहत मंगलवार को दो नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। एक नामांकन पत्र पहले ही बिक चुका है।
अहरौला ब्लाक प्रमुख पद के लिए बुधवार को नामांकन का कार्य विकास खंड मुख्यालय पर 11 बजे से तीन बजे तक होगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य कई दिनों से चल रहा है। नामांकन के लिए एक नामांकन पहले ही बिक चुका था वहीं मंगलवार को दो नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस प्रकार अब तक तीन लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है। बुधवार को ही शाम को तीन बजे नामांकन का कार्य संपन्न होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद गुरुवार को नामांकन वापसी होगी। नामांकन वापसी के बाद वैध प्रत्याशियों की घोषणा और नौ मार्च को मतदान के बाद मतपत्रों की गणना होगी। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा जिला मुख्यालय पर होगी।