फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तरवां के लोगों के रग-रग में समाई है हॉकी

तरवां के लोगों के रग-रग में समाई है हॉकी

Sat, 03 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
तरवां के लोगों के रग-रग में समाई है हॉकी
तरवां/पल्हना। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कलराज मिश्रा ने शनिवार को चौरी बेलहा महाविद्यालय में अपनी निधि से निर्मित बहुउद्देशीय हाल का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तरवां के लोगों के रग-रग में हॉकी समाई है। आश्वस्त किया कि जब भी आवश्यकता होगी, विद्यालय को सहयोग प्रदान करते रहेंगे। कलराज मिश्रा चौरी बेलहा महाविद्यालय में चल रहे स्व. चंद्रदीप सिंह स्मारक अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे।
विज्ञापन

सांसद का स्वागत करते हुए आयोजन सचिव प्रबंधक प्रभाकर सिंह कहा कि आप स्व. चन्द्रदीप सिंह के मित्र रहें हैं। सांसद ने कहा कि उन्होंने स्व. चन्द्रदीप सिंह को 1970 में विधानसभा चुनाव लडऩे को कहा था, लेकिन उन्होनें सहर्ष मना कर दिया था। ये उनके त्याग का परिचारक है। उन्होंने शिक्षा का मार्ग चुना। ये प्रतियोगिता उनके सपनों का साकार रूप है। आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने कार्यक्रम का समापन किया। प्रकाष सिंह ने आभार जताया। राममूर्ति सिंह, देवेन्द्र सिंह, प्रेम प्रकाश राय, जयनाथ सिंह, रामानन्द राजभर, ओमप्रकाश सिंह, प्रवीण सिंह, शिवनाथ सिंह, जयनाथ सिंह, रामाशीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जगह-जगह कलराज मिश्र का हुआ स्वागत
आजमगढ़। तरवां के चौरी बेलहा स्थित चंद्रदीप स्मारक विद्यालय में हो रहे खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आजमगढ़ आ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद कल राज मिश्र का जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही जगह-जगह भाजपा के नेताओं ने जमकर स्वागत किया। ठेकमा संवाददता के अनुसार कलराज मिश्र का जौनपुर की सीमा पर स्थित जिवली बाजार में उदय भारत गैस एजेंसी के सामने प्रांतीय संगठन मंत्री विनोद राय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के चंदेश्वर राय, चद्रेजराम, चंद्रभूषण मिश्र, ऋषिकेश पाठक, राजेन्द्र चौहान आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार लालगंज संवाददाता के अनुसार विकासखंड के कस्बा लालगंज में शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र का भव्य स्वागत किया गया जानकारी के मुताबिक कस्बा स्थित भीरे चौराहे पर चेयरमैन विजय सोनकर के नेतृत्व में एवं खनियरा मोड़ पर उमेश सिंह उर्फ जयशंकर सिंह के नेतृत्व में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंहए ऋषि कांत राय, संजय जायसवाल, योगेश सिंह, रजनीश जायसवाल, यशवंत साहू, धर्मेंद्र सोनकर आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में पल्हना संवाददाता के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के पल्हना त्रिमुहानी पर स्व0 चन्द्रदीप सिंह इनामी हॉकी प्रतियोगिता के समापन समारोह मे तरवां जाते समय भाजपा कार्य कर्ताओ ने धु्रव सिंह जिला महामंत्री भाजपा के नेतृत्व में कलराज मिश्र पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद का जोरदार स्वागत कर फूल मालाओ से कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर अखिलेश मिश्र, धु्रव सिंह, प्रेम प्रकाश राय, देवेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed