फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मुख्यमंत्री को समस्याएं बताएगा परिवहन चालक संघ

मुख्यमंत्री को समस्याएं बताएगा परिवहन चालक संघ

Sat, 03 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को समस्याएं बताएगा परिवहन चालक संघ
अहरौला। क्षेत्र के पकड़ी में शनिवार को परिवहन चालक कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में संघ के अध्यक्ष सुरेश चंद यादव की अध्यक्षता में चालकों और मोटर मालिकों की बैठक हुई। जिसमें परिवहन चालक संघ 10 सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गई। इसके संबंध में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि चालकों और मोटर मालिकों को जागरूक करने के लिए रविवार को विशाल मोटर साइकिल रैली निकाली जाएगी जो अहरौला ब्लाक से चलकर अतरौलिया ब्लॉक पहुंचेगी। वहां से चालकों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी के पास पहुंचकर अपनी समस्याओं का मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम सौंपेगा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद यादव ने कहा कि यह परिवहन चालक कल्याण समिति चालकों के कल्याण की लड़ाई के लिए बनी है। हमारी मांग है कि एक्सीडेंट में मृतक चालक को 10 लाख का मुवावजा, विधवा पत्नी को 10 हजार का पेंशन प्रतिमाह दिया जाए। ट्रक चालक के एक्सीडेंट में अपंग होने पर उसे पांच लाख की सरकारी मदद दी जाए। ड्राइवर की लाइसेंस की बाध्यता खत्म होने पर वृद्धा पेंशन 10 हजार प्रतिमाह, परिवार में पत्नी के साथ चालक का स्वास्थ्य बीमा, पुलिस द्वारा अवैध वसूली पर विराम लगना चाहिए नहीं तो हम चालक प्रदेश भर में वाहनों को खड़ा कर देंगे। इस मौके पर अरविंद यादव, सुशील तिवारी, अशोक सिंह, कमलेश, नंदलाल, रामदरश आदि उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन


एडीएम ने तोनारी गांव में सुनी समस्या
बूढनपुर। शीत कालीन भ्रमण के दौरान शनिवार को विकास खंड कोयलसा के तोनारी गांव में एडीएम एफआर वीके गुप्ता ने चौपाल लगाई। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद उनके निस्तारण का निर्देश दिया। जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, नाली, खडंजा, चकरोड, अवैध कब्जा, पोखरी कब्जा, पट्टा सहित पेंशन संबंधी समस्त अभिलेखों की मांग की। इसके बारे में हल्का लेखपाल, कानूनगो और संबंधित अधिकारी से जानकारी ली। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन, शौचालय और आवास निर्माण पर जोर दिया। एडीओ पंचायत रविंद्र सिंह को पूरे गांव को मार्च तक ओडीएफ करने का निर्देश दिया। राशन कार्ड में अनियमितता मिलने पर ग्राम पंचायत अधिकारी और कोटेदार को फटकार लगाई। इस मौके पर एडीओ कापरेटिव हरिकेश परमार, नायब तहसीलदार विराग पांडेय, संजय गुप्ता, कामता पाल, इंद्रप्रसाद यादव आदि उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed