{"_id":"5a64d4f94f1c1b83268b5a9a","slug":"111516557561-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किक बॉक्सिंग विजेताओं का पूर्व सांसदों ने किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किक बॉक्सिंग विजेताओं का पूर्व सांसदों ने किया सम्मान
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में आयोजित किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले को छह पदक मिले है। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का रविवार को दिल्ली स्थित यूपी भवन में जोरदार स्वागत जिले के दो पूर्व सांसदों द्वारा किया गया।
वाको इंडिया किक बॉक्सिंग संघ के तत्वाधान में दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप फेडरेशन कप 2018 का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता 16 से 20 जनवरी के बीच आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने भी बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया था। विभिन्न वर्गों में जिले के चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण और दो खिलाड़ियों ने रजत पदक प्राप्त कर जिले का सम्मान बढ़ाया। जिले के इन विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में रविवार को दिल्ली के यूपी भवन में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें पूर्व सांसद रमाकांत यादव और दरोगा प्रसाद सरोज ने जिले के सभी छह विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया। जिले के खिलाड़ियों की इस सफलता पर उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष वसीम अहमद, गजेंद्र सिंह, जसपाल सिंह, आजमगढ़ किक बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष सहजानंद राय, उपाध्यक्ष परितोष राय, नितिन गौड़, राजीव प्रताप सिंह गप्पू, गणेश कुमार गोंड, दिनेश चौहान, विकास सिंह, शुभम तिवारी, शिवम तिवारी, विनय प्रजापति, कुशल सिंह गौतम, सुनील चौहान, विशाल श्रीवास्तव सहित खेल प्रशिक्षकों ने शुभकामनाएं दी। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली से वापस लौटने पर भी खिलाड़ियों के सम्मान में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।