{"_id":"5a4d1fae4f1c1b44198b4abe","slug":"111515003822-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय और जिला स्तरीय अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय और जिला स्तरीय अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिलो/सठियांव। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों में जुटे जिला प्रशासन के साथ ही बुधवार को मंडलीय अधिकारियों ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने हेलीपैड, पंडाल, मंच आदि सभी का बारिकी से निरीक्षण किया।
बुधवार को चीनी मिल परिसर में कमिश्नर के रविंद्र नायक, डीआईजी विजय भूषण, जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी मौके पर तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कई नेता भी वहां मौजूद थे। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने तैयारियों पर संतुष्टि जाहिर की। मिल परिसर में मंच के पूर्व की ओर हेलीपैड बनाया गया है। जिस पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री सीधे पंच पर पहुंचेंगे। मंच के पश्चिम तरफ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्टेज का निर्माण किया गया है। मंच से सटे पूरब की ओर लोकार्पित और शिलान्यासित होने वाली परियोजनाओं के शिलापट्ट लगाए जाएंगे। मंच के सामने मीडिया गैलरी और छह हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। जिसके ठीक पीछे 18 विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे, जिसमें कृषि विभाग, उद्यान, पशुपालन, वन, स्वास्थ्य, पंचायत राज, ग्रामीण आजिविका, बैंक, बाल विकास, मत्स्य पालन, भूमि संरक्षण आदि विभाग प्रमुख रूप से शामिल होंगे। निरीक्षण के दौरान मिल के एमडी सुरेश सिंह, चीनी मिल के उपसभापति पराग यादव, डायरेक्टर प्रकिनिधि कौशल कुमार सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष सहजानंद राय, अखिलेश उर्फ गुड्डु मिश्रा, लक्ष्मन मौर्या, दुर्गेश, महंत रामचंद्र गिरी, राघव, बृजेश यादव, कमलेंद्र, मोनू मिश्रा, जीएम बीके अबरोल, सीओ सदर मुहम्मद अकमल खान आदि उपस्थित थे।