{"_id":"5a4d1eb94f1c1b346f8b4cdd","slug":"111515003577-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री से होगी लोकल परचेजिंग में धांधली की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री से होगी लोकल परचेजिंग में धांधली की शिकायत
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सठियांव चीनी मिल परिसर स्थित डिस्टीलरी प्लांट का लोकार्पण करने के लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद आगमन हो रहा है। इस दौरान उन्हें शिकायती पत्र सौंपने के लिए लोग अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे हैं।
इसी क्रम में भाजपा नेता रमाकांत मिश्र ने कहा कि गुरुवार को वह मुख्यमंत्री के आगमन पर उन्हें प्रार्थना पत्र सौंपेंगे। जिसमें उनसे जिला अस्पताल में विगत 10 वर्षों में दवाओं के बजट में अरबों रुपये के हेराफेरी की शिकायत की जाएगी। दवाओं के लोकल परचेज के नाम पर एक-एक दिन में हुई आठ लाख रुपये की खरीदारी की जांच की मांग की जाएगी। इसके साथ ही इंडो-नेपाल राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-233 के निर्माण में भूमि अधिग्रहण में हुई धांधली की भी शिकायत की जाएगी। समाज कल्याण में हुए अरबों रुपये के घोटाले की जांच को दबाए जाने की भी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। इस शिकायती पत्र में उनसे इन बिंदूओं पर जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की जाएगी।