{"_id":"59d7c6d54f1c1b71548b6184","slug":"111507313365-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय में खामियों मिलने पर मंत्री ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय में खामियों मिलने पर मंत्री ने जताई नाराजगी
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
अमिलो/सठियांव। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को सठियांव ब्लॉक के बिहरोजपुर गांव में भासपा के ब्लॉक अध्यक्ष सोम्मर राजभर की बहू की मौत की सूचना पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पहुंचे। वहां से लौटने के दौरान गांव के प्राथमिक विद्यालय पर ग्रामीणों के साथ बैठक किया जहां उन्हें ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं भी गिनाई। उन्होंने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
बिहरोजपुर गांव में भारतीय समाज पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष सोम्मर राजभर की बहू का निधन विगत दिवस सर्पदंश से हो गया था। इसकी सूचना पाकर कैबिनेट मंत्री पिछड़ा वर्ग एवं विकलांग कल्याण मंत्री शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। इसके बाद लौटते समय वह प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय में साफ-सफाई न होने पर नाराजगी व्यक्त की। इसके अलावा बच्चों के साथ बैठकर उनके ज्ञान की परीक्षा भी ली। विद्यालय का अभिलेख भी निरीक्षण किया। विद्यालय में रखी पुस्तक इंगलिश स्पीकिंग कोर्स मिलने पर कैबिनेट मंत्री ने सहायक अध्यापक जितेंद्र को काफी फटकार लगाई। इस दौरान खंड शिक्षाधिकारी क्षमा शंकर पांडेय मौके पर मौजूद नही मिले। इंडिया मार्का-2 हैंडपंप को चलाकर देखा। उन्होंने शिक्षकों व सफाईकर्मियों को चेताया कि यदि भविष्य में सुधार नहीं लाए तो कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर शशि प्रकाश उर्फ मुन्ना सिंह, देवदास सिंह, राजेश, अमित सिंह, बेलाल, सुदर्शन राजभर, गुडलक राय, कमलेश राजभर आदि उपस्थित थे।