{"_id":"59d3d9cd4f1c1bcc538b5910","slug":"111507056077-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी शिक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी शिक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2016 के प्रतिक्षारत अभ्यर्थियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिक्षारत अभ्यर्थियों ने डीएम से जांच के दौरान फर्जी मिले शिक्षकों के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग करते हुए निरस्तीकरण के बाद रिक्त पदों पर वंचित अभ्यर्थियों की नियुक्ति करने की मांग की।
डीएम को सौंपे ज्ञापन में प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2016 के प्रतिक्षारत अभ्यर्थियों ने बताया कि वर्ष 2016 में प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रदेश स्तर से 16448 पद सृजित थे, इसके तहत जिले में 327 शिक्षकों की भर्ती होनी थी और भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई। इस भर्ती में छह शिक्षक फर्जी प्रमाण-पत्र लगाकर शिक्षक के पद नियुक्त हो गए। प्रमाण-पत्र जांच के दौरान छह शिक्षकों का प्रमाण पत्र फर्जी मिला। उसमें से दो शिक्षकों के विरूद्ध तो एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शेष के विरुद्ध न तो एफआईआर दर्ज है और न ही कोई कार्रवाई हो रही है। उनका शीघ्र निरस्तीकरण कर वंचितों की नियुक्ति की जाए। जनसूचना अधिकार के तहत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मांगी सूचनाओं को तत्काल उपलब्ध कराया जाए। अन्य संदिग्ध लगभग सौ फर्जी शिक्षकों की जांच अविलंब पूरी कराई जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में ज्योति पांडेय, अमिता रावत, ऋषभ सिंह, संजीव प्रताप सिंह, पार्थ प्रीतम पांडेय, संजय वर्मा, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, प्रणव कुमार पांडेय, राहुल यादव, अशोक कुमार यादव, बीना राय, सुप्रिया राय आदि मौजूद रहे।