फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जनसुनवाई से नदारत मिले मंडल के तीनों जिलाधिकारी

जनसुनवाई से नदारत मिले मंडल के तीनों जिलाधिकारी

Wed, 19 Jul 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
जनसुनवाई से नदारत मिले मंडल के तीनों जिलाधिकारी
आजमगढ़। नौकरशाहों के कार्यशैली की जानकारी के लिए मुख्य सचिव ने 17 जुलाई को पूरे प्रदेश के जिलों को टेलीफोनिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रदेश के 26 जिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित नहीं मिले। इसमें आजमगढ़ मंडल के तीनों जिलाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया था अधिकारी अपने कार्यालय में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक जनता की शिकायतों को सुनेंगे और उसका निराकरण करेंगे। शुरू में जब यह आदेश आया तो अधिकारी समय से आफिस पहुंच जाते थे लेकिन जैसे-जैसे समय बीता अधिकारी अपने पुराने ढर्रे पर चलने लगे। जनता की शिकायतों को सुनने में भी उनके द्वारा दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है। जिसका परिणाम है मुख्यमंत्री के जनसुनवाई में शिकायतों का अंबार लगा हुआ है। खुद वीडियो कांफ्रेसिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जनसुनवाई में आए वादों के निस्तारण का निर्देश दिया। इसके बाद भी अधिकारियों की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ। 17 जुलाई को मुख्य सचिव राजीव कुमार ने जब प्रदेश के 75 जनपदों में स्थित जिलाधिकारी कार्यालयों का टेलीफोनिक निरीक्षण किया। निरीक्षण उन्होंने पाया कि प्रदेश के 26 जिलाधिकारी अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे। इसके आजमगढ़ मंडल के तीनों जिलाधिकारी शामिल थे। मंडलायुक्त के रविंद्र नायक ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। मंडल के तीनों जिलाधिकारी उस दिन कार्यालय में मौजूद थे। बस कोई सात मिनट तो कोई आठ मिनट देरी से पहुंचा था। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह जनसुनवाई, तहसील दिवस और समाधान दिवस पर आने वाले मामलों का निस्तारण करें। हमारा प्रयास है कि जो मामले हैं उनका निस्तारण यहीं पर हो किसी को लखनऊ नहीं जाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed