फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   110 removed employees submitted a letter to the Chief Minister, demanding reinstatement

Azamgarh News: हटाए गए 110 कर्मियों ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्रक, बहाली की मांग रखी

Fri, 25 Jul 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
110 removed employees submitted a letter to the Chief Minister, demanding reinstatement
चक्रपानपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज से निकले गए 110 आउटसोर्स सुरक्षा कर्मियों का मामला अब मुख्यमंत्री जनता दरबार तक पहुंच गया है। सुरक्षा कर्मचारियों ने बुधवार की देर शाम लखनऊ में सीएम योगी और गोरखपुर के सांसद रवि किशन को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

अपनी बहाली की मांग की। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। निष्कासित कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे अजय यादव ने बताया कि 2009 में जब मेडिकल कॉलेज बना तब आश्वस्त किया गया था कि जिनकी जमीन जा रही उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी पर रखा जाएगा।
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में रखा गया लेकिन अब अचानक हमें बाहर कर दिया गया। छह महीने का बकाया वेतन भी अभी तक नहीं दिया गया हैं इससे हम कर्मियों के सामने अपने परिवार को पालने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था बनाए रखने के लिए हम कर्मियों की सेवाएं महत्वपूर्ण थीं। निष्कासन के बाद कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। सभी कर्मचारियों की सेवाएं बिना किसी ठोस कारण के समाप्त की गईं हैं। गोरखपुर के सांसद ने भी सीएम से मिलकर समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। इससे पहले सपा के विधायक मंडल ने भी प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी। इस मौके पर अनिल सिंह, राजेश सिंह, अतुल, सत्यप्रकाश पांडेय, मीना सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed