फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   11 women prisoners observed Karva Chauth fast in jail

Azamgarh News: जेल में 11 महिला बंदियों ने रखा करवा चौथ का व्रत

Thu, 02 Nov 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
11 women prisoners observed Karva Chauth fast in jail
संवाद न्यूज एजेंसीआजमगढ़। जिला कारागार में बंद 11 महिला बंदियों ने भी पति के लंबी उम्र की कामना को लेकर करवा चौथ का व्रत रखा है। जेल प्रशासन ने सुहागिनों को पूजन की सारी सामग्री उपलब्ध कराई। वे विधि विधान के साथ करवा चौथ की पूजा कर सकें। इतना ही नहीं जेल प्रशासन ने उन व्रती महिलाओं के पतियों से मुलाकात भी कराई, जिनके पति जेल में हैं।
विज्ञापन

जेलर विकास कटियार ने बताया कि जिला कारागार की 11 महिला बंदियों ने बुधवार को सुहाग की सलामती के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। इसकी जानकारी मिलने जाने पर जेल प्रशासन ने पूजन की सामग्री बंदियों को उपलब्ध कराई है। इतना ही विधि विधान से पूजन कर सके इसके लिए सारी व्यवस्था भी जेल परिसर में ही किया गया है। साथ ही पांच व्रती महिला बंदियों को उनके पतियों से भी मुलाकात की, और चांद का दीदार कर उनके हाथों से व्रत खोला। जेलर ने बताया कि जेल में लगभग 20 ऐसी महिलाएं हैं जिनके पति भी यहीं बंद हैं और उन सभी व्रत पर अपने पतियों से मिलवाया गया और व्रत को खोलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed