{"_id":"6adba9c5491c56f28b0e1886","slug":"11-roads-in-rural-areas-to-be-constructed-at-a-cost-of-1074-crore-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-159311-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ग्रामीण क्षेत्र के 11 मार्गों का 10.74 करोड़ से होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ग्रामीण क्षेत्र के 11 मार्गों का 10.74 करोड़ से होगा निर्माण
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के पूर्व लोनिवि ने ग्रामीण सड़कों के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए 11 गांवों के संपर्क मार्गों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन मार्गों के नवनिर्माण पर करीब 10.74 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
लोनिवि निर्माण खंड के अनुसार, टड़िया दक्षिणी पासी बस्ती से पंसिका संपर्क मार्ग, सिरजुआ संपर्क मार्ग, रामपुर बढ़ौना व्यवहार मार्ग से भैरोही संपर्क मार्ग, पंसिका से राजगंज संपर्क मार्ग और मठिया से सरैया संपर्क मार्ग प्रमुख हैं।
इसके अलावा सिंहपुर पिलौटापुरवा संपर्क मार्ग, शाहगढ़ मुबारकपुर मार्ग से बसौता होते हुए सलारपुर संपर्क मार्ग, मठिया से लोहरही होते हुए समेदा तक संपर्क मार्ग, डिंगुरपुर यादव बस्ती संपर्क मार्ग, अकबेलपुर जहानागंज से धरवारा संपर्क मार्ग और मंगरावा रायपुर से इस्लामपुर संपर्क मार्ग का भी नवनिर्माण कराया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
इसमें सबसे अधिक 1.54 करोड़ रुपये मठिया से सरैया संपर्क मार्ग के लिए निर्धारित हैं, जबकि अन्य मार्गों पर भी लाखों रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। लोनिवि की तरफ से इसके लिए छह माह का समय निर्धारित किया गया है।
-- वर्जन
स्वीकृति की प्रत्याशा में ई-प्रोक्योरमेंट निविदा जारी कर दी गई है। इसकी धनराशि स्वीकृति होते ही ग्रामीण सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। सभी निर्धारित काम समयानुसार पूरे कराए जाएंगे। इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होंगे। -आनंद वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोनिवि निर्माण खंड।