फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   11 places marked for vending zone

वेंडिंग जोन के लिए 11 स्थान चिह्नित

Wed, 01 Jul 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
11 places marked for vending zone
आजमगढ़। वेंडिंग जोन को लेकर काफी दिनों से चल रही माथा पच्ची अब थम गई है। डूडा कार्यालय की ओर से नगर क्षेत्र में 11 स्थानों को वेंडिंग जोन के रूप में चिन्हित किया गया है। जबकि पांच जगहें ऐसी हैं जहां पटरी दुकानदार अपनी दुकानें नहीं लगा सकेंगे। साथ ही पथ विक्रेताओं के लिए पंजीकरण शुल्क और वेंडिंग शुल्क का निर्धारण भी कर लिया गया है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के हर मुहल्ले और हर गली में पथ विक्रेता अपनी दुकानें सजाए पटरी पर मिल जाएंगे। जिसका परिणाम होता है सड़कों पर आवागमन में जाम की समस्या खड़ी हो जाती है। शासन की ओर से पथ विक्रेताओं को बाजार उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। इसके तहत डूडा कार्यालय की ओर से काफी दिनों से वेंडिंग जोन और नान वेंडिंग जोन को लेकर माथापच्ची की जा रही थी। जो अब पूरी हो चुकी है। जिसके तहत अब 11 जगहों को चिन्हित किया गया है जहां पथ विक्रेता अपनी दुकाने सजाएंगे। वहीं डूडा कार्यालय की ओर से शहर में पांच मार्गों पर नान वेंडिंग जोन भी चिन्हित किए गए हैं। जिन पर पथ विक्रेता अपनी दुकान नहीं लगा सकेंगे। इसके साथ ही उनके पंजीकरण और वेंडिंग शुल्क का भी निर्धारण कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह चिन्हित हुए वेंडिंग जोन
डूडा कार्यालय की ओर से जेल के सामने बंधे पर पीपल के पेड़ से हास्टल मोड़ तक। जेल बाउंड्री के उत्तर पानी की ठटंकी के पासा, शिब्ली कालेज चौराहे से एसकेपी विशाल स्वीअ हाउस तक, शनिदेव मंदिर से पूरब साइड रोड कालीनगंज तक, दुर्गा मंदिर से एलआईसी बिल्डिंग तक पूरब साइड, सिधारी तिराहा से सिधारी रोड तक, हाईडिल चौराहे से नदी की तरफ एस मार्ट तक, रेलवे बाउंड्री से सटे हुए सर्फुद्दीनपुर तक, बवाली मोड़ से रोडवेज तक और रोडवेज स्टैंड से मंदिरतक वेंडिंग जोन चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होंगे नान वेंडिंग जोन
डूडा द्वारा पांच नान वेंडिंग जोन भी बनाए गए हैं। जिसमें बड़ादेव तिराहा से शंकर जी तिराहा तक, मेन चौका से तकिया तिराहा, पहाड़पुर होते हुए मुकेरीगंज तिराहा तक, पांडेय बाजार चौराहे से ब्रह्मस्थान चौकी होते हुए स्टेडियम मेन गेट तक, कोर्ट चौराहा से जमार्तुरशाद से हर्रा की चुंगी तिराहे तक और गिरजा घर चौराहे से पंचदेव चौराहे तक ना वेंडिंग जोन रहेगा।
पंजीकरण के लिए यह होगा शुल्क
पथ विक्रेताओं के पंजीकरण के लिए भी शुल्क का निर्धारण हो गया है। जिसके तहत सामान्य वर्ग के लिए 200, अनुसूचित जाति जनजाति के लिए 100, पिछड़ा वर्ग के लिए 100, सभी वर्ग की महिला के लिए 50, 60 वर्ष से अधिक आयु के विक्रेताओं के लिए 20 और विकलांग के लिए 20 रुपये का शुल्क पंजीकरण के लिए अनिवार्य है।
वेंडिंग शुल्क का हुआ निर्धारण
आजमगढ़। डूडा की ओर से वेंडिंग शुल्क का भी निर्धारण कर दिया गया है। जिसमें पुरुष को 10 रुपये, महिला को पांच रूपये, विकलांग को पांच रुपये और 60 वर्ष से अधिक आयु के पथ विक्रेताओं को पांच रुपये वेल्डिंग शुल्क प्रतिदिन जमा करना हंोगा।स अगर कोई चाहे तो एक माह का शुल्क एक साथ जमा कर सकता है। स्थिर विक्रेताओं को दो गुणे दो मीटर और हाथ ठेला विक्रेताओं को छह गुणे छह फीट की जगह उपलब्ध कराई जाएगी।

जल्द ही इस सूची को अधिकािरियों की अनुमति के बाद लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद शहर में ठेला और पटरी पर कोई दुकान नहीं लगा सकेगा। अगर कोई ऐसा करता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अरविंद कुमार पांडेय, पीओ डूडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed