फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   11 people died in 24 hours amid rising heat

Azamgarh News: बढ़ती गर्मी के बीच 24 घंटे में 11 लोगों की माैत

Fri, 31 May 2024 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
11 people died in 24 hours amid rising heat

विज्ञापन
बलरामपुर। बढ़ती गर्मी के बीच विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे में मां-बेटी समेत कुल 11 लोगों की मौत हुई है। परिजन गर्मी और लू के चलते मौत होने का दावा कर रहे हैं। सीएमओ का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकता है।

बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के भटही गांव निवासी 73 वर्षीय सुनैना और उनकी विवाहित बेटी चंद्रकला अयोध्या से घर लौट रही थीं। शाहगंज से दोनों पैसेंजर ट्रेन में चढ़ीं। आज़मगढ़ आते आते दोनों की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


दोनों को ट्रेन से उतार कर जिला अस्पताल लाया गया। यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। अतरौलिया थानाक्षेत्र के ईश्वरपुर पवनी की 60 वर्षीय मनोरमा बृहस्पतिवार को घर में ही टहल रही थीं। अचानक वह गिर गईं और मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानी की सराय थानाक्षेत्र के सोनवारा की साधना सरोज की भी घर पर गिरकर मौत हो गई। देवगांव कोतवाली के फकरूद्दीनपुर निवासी 60 वर्षीय मूलचंद पेड़ के नीचे बैठे थे। अचानक तबीयत खराब हुई। अस्पताल पहुंचते ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस लाइन में तैनात चंदौली निवासी 45 वर्षीय अजय कुमार की बृहस्पतिवार की शाम तबीयत खराब हुई, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित

कर दिया।

निजामाबाद के परानपुर निवासी 35 वर्षीय सर्वेश यादव भी कहीं से घर पहुंचे तो तबीयत खराब हो गई और दम निकल गया।

बिलरियागंज निवासी 65 वर्षीय राम नरायन चौहान को उल्टी हुई और अस्पताल ले जाने पर कुछ देर बाद मौत हो गई। फरिहां के वृद्धा आश्रम में रहने वाली 74 वर्षीय रेनू की भी दिन में अचानक तबीयत खराब हुई और मौत हो गई।

दीवानी न्यायालय में लिपिक 55 वर्षीय प्रमोद श्रीवास्तव को ड्यूटी के दौरान चक्कर आया और वे गिर पड़े अस्पताल ले जाने पर उनकी भी मौत हो गई। कंधरापुर थाने के गदनपुर इच्छनपट्टी निवासी 70 वर्षीय भुलई यादव कहीं से आ रहे थे। रास्ते मे वे बेहोश हुए और अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिए गए। ज्यादातर के शव परिजन घर ले कर चले गए।


सीएमओ डाॅ. इंद्रनारायण तिवारी ने बताया बृहस्पतिवार को कई मौत हुई है। कुछ के शव पोस्टमार्टम के लिए आए हैं तो ज्यादातर के शव परिजन घर ले कर चले गए। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed