{"_id":"67cf2ae5322c25b24700f72c","slug":"11-dj-operators-200-notices-issued-for-fear-of-disturbing-peace-60-anarchists-identified-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-128620-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 11 डीजे संचालकों, 200 को शांति भंग की आशंका में नोटिस, 60 अराजकतत्व चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 11 डीजे संचालकों, 200 को शांति भंग की आशंका में नोटिस, 60 अराजकतत्व चिह्नित
विज्ञापन
अंबारी। अहरौला थाने का माहुल क्षेत्र मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है। जिसके कारण प्रशासन इस क्षेत्र पर पैनी नजर रख रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार क्षेत्र के 16 गांवों में होलिका दहन किया जाएगा।
थानाध्यक्ष अनिल सिंह का कहना है कि अब तक माहुल चौकी क्षेत्र के 11 डीजे संचालकों के साथ ही साथ विभिन्न गांवों के लगभग 200 लोगों को शांति भंग की संभावना में नोटिस दी गई है। रसूलपुर अहमद अली गांव से 60 अराजक तत्वों को चिह्नित किया है।
क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर किरणपाल सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष अहरौला अनिल कुमार सिंह ने होली पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस बल और संभ्रांत नागरिकों के साथ मंत्रणा करने के बाद पुलिस प्रबंधन में लग गए हैं। होली पर्व पर पूरे क्षेत्र में पुलिस बल के चक्रमण के साथ ही साथ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पीएसी बल भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को रंगोत्सव होने के कारण पुलिस इस क्षेत्र में खास सतर्कता बरत रही है। सिर्फ माहुल बाजार में ही स्थानीय पुलिस के अलावा डेढ़ सेक्शन पीएसी बल की तैनाती रहेगी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल सिंह का कहना है कि होली पर्व पर शांति और सौहार्द के लिए पुलिस सतर्क है। अराजकतत्वों पर खास नजर पुलिस रख रही। उपद्रवी किसी भी दशा में छोड़े नहीं जाएंगे।